फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Swanidhi Mahotsav was celebrated with pomp in the Municipal Corporation premises

Gorakhpur News: नगर निगम परिसर में धूमधाम से मनाया गया स्वनिधि महोत्सव

Fri, 02 Jun 2023 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Swanidhi Mahotsav was celebrated with pomp in the Municipal Corporation premises
नगर निगम परिसर में बृहस्पतिवार की रात उल्लास के साथ मनाया गया पीएम स्वनिधि उत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम परिसर में बृहस्पतिवार को स्वनिधि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ एवं पीएम स्वनिधि योजना के तीन साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में योजना के 15 लाभार्थियों को ऋण वापसी में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने पर सम्मानित भी किया गया। सीएसआर योजना के तहत उन्हें स्मार्ट कार्ड भी दिए गए। रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
‘स्वनिधि महोत्सव’ का आयोजन नगर निगम की पुरानी बिल्डिंग के प्रांगण में हुआ। महोत्सव में बैंकों ने स्टॉल लगा कर आवेदन करने वाले स्ट्रीट वेंडर को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण का वितरण किया। स्वनिधि के लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया। लाभार्थियों को राशन कार्ड, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति, श्रम योगी मानधन योजना समेत अन्य योजना के लाभ दिलाए गए। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने अपील किया कि सभी अपने निर्धारित वेंडर जोन में ही अपना ठेला लगाएं। कार्यक्रम में पूर्व उप सभापति पार्षद ऋषि मोहन वर्मा, पार्षद बृजेश सिंह छोटू, पार्षद धर्मदेव चौहान, पार्षद रणंजय सिंह जुगनू, अपर जिलाधिकारी नगर विनीत कुमार सिंह एवं अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला एवं परियोजना अधिकारी विकास कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


पेंशन बहाली एवं निराश्रित पेंशन की मांग
गोरखपुर। दिग्विजय नगर के पार्षद ऋषिमोहन वर्मा ने वृद्धावस्था पेंशन एवं निराश्रित विधवा पेंशन धारकों की रुकी हुई पेंशन बहाल कराने की मांग की। इसे लेकर ऋषि मोहन वर्मा ने बृहस्पतिवार को समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed