{"_id":"640c2e6c4b23f66197075114","slug":"suspicious-death-of-a-young-man-who-came-to-his-in-laws-house-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध हाल में मौत, परिवार वालों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध हाल में मौत, परिवार वालों ने जताई हत्या की आशंका
Sat, 11 Mar 2023 01:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:07 PM IST
सार
ससुराल आए युवक की शुक्रवार सुबह संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह पत्नी संग होली मनाने गया था। सुबह मौत की खबर के बाद घर वालों ने हत्या की आशंका जताई है। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हरपुर बुदहट ससुराल में मृत मिले युवक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सिधौली गांव में ससुराल आए युवक की शुक्रवार सुबह संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह पत्नी संग होली मनाने गया था। सुबह मौत की खबर के बाद घर वालों ने हत्या की आशंका जताई है। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट इलाके के पकड़ी गांव निवासी देवेंद्र उपाध्याय (35) की शादी 10 साल पहले सिधौली गांव के रामनरायन मिश्र की बेटी राधिका से हुई थी। शादी के बाद से ही देवेंद्र बाहर रहकर काम करता था। जबकि, उसकी पत्नी अक्सर मायके में ही रहती है। देवेंद्र भी जब छुट्टियों में घर आता था तो ज्यादातर ससुराल ही रहता था।
होली के एक दिन पहले ही वह घर आया। परिवार संग होली मनाने के बाद बुधवार की शाम पत्नी को लेकर ससुराल चला गया जहां शुक्रवार भोर में उसकी संदिग्ध हाल में मौत हो गई। देवेंद्र के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा आयुष (10) और छोटा शौर्य (3) है। एसपी नार्थ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।