{"_id":"6640acf8b04a2177f504765e","slug":"suspicious-death-of-a-witness-to-his-brother-s-murder-in-gorakhpur-today-the-family-blocked-the-road-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur news: बड़े भाई की हत्या का था गगन मुख्य गवाह, संदिग्ध मौत; परिजन न्याय की आस लिए आज सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur news: बड़े भाई की हत्या का था गगन मुख्य गवाह, संदिग्ध मौत; परिजन न्याय की आस लिए आज सड़क पर
Sun, 12 May 2024 05:21 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 12 May 2024 05:21 PM IST
सार
गोरखपुर में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बड़े भाई की हत्या के मुख्य गवाह की मौत हो गई थी। परिवार ने आरोप लगाया था कि गंगेश दत्त पांडेय उर्फ गगन की हत्या की गई थी। पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर से बंधे के रास्ते राजघाट थाने की तरफ जाने वाले रास्ते पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
गगन के शव को सड़क पर रखकर लगाया गया जाम. मृतक गगन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
गोरखपुर में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बड़े भाई की हत्या के मुख्य गवाह की मौत हो गई थी। परिवार ने आरोप लगाया था कि गंगेश दत्त पांडेय उर्फ गगन की हत्या की गई थी। पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर से बंधे के रास्ते राजघाट थाने की तरफ जाने वाले रास्ते पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की भाभी ने कैंट थाने में पांच लोगों के नाम से नामजद तहरीर दी थी। बताया जा रहा कि अभी तक केस भी दर्ज नहीं हो सका है। इसे लेकर भी लोगों में काफी नाराजगी है। रविवार को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम हाउस से शव आने के बाद परिजनों ने सड़क पर ही शव रखकर चक्का जाम कर दिया है।
विज्ञापन
परिजनों को मनाने के लिए पुलिस की टीम भी मौके पर है। जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी बेतियाहाता, फलमंडी के पास रहने वाले गंगेश दत्त पांडेय उर्फ गगन ( 35 वर्ष) शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने दो पहिया वाहन से जाते समय गणेश चौक के पास लड़खड़ा कर गिर गए।
पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस ने परिवार के लोगों को दी गई। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि पूर्व में बड़े भाई की हत्या में गंगेश मुख्य गवाह था। हत्या का केस इस समय न्यायालय में विचाराधीन है।
आरोप लगाया कि इसी रंजिश में उसकी जहर देकर हत्या की गई है। योगेश की पत्नी पुष्पा का आरोप है कि समझौता करने के लिए हत्यारोपी उनके परिवार पर दबाव बना रहे थे। सेवानिवृत्त प्रोफेसर के एक शिष्य ने बातचीत करने के बहाने शनिवार की सुबह उनके देवर गंगेश को बुलाया था। पुष्पा देवी ने कैंट थाना पुलिस को इस संबंध में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गंगेश को जहरीला पदार्थ दिया गया। जिसकी वजह से रास्ते में मौत हो गई।