{"_id":"5f884a9e9bc93972cd16019f","slug":"suspicious-dead-body-found-in-hanging-on-tree-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी लगा रही है ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी लगा रही है ये आरोप
Thu, 15 Oct 2020 06:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Oct 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले के पैकोलिया थाने के जीतीपुर गांव में शिव प्रसाद (28) पुत्र मायाराम का शव पेड़ की डाल के सहारे फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतक की पत्नी रीता ने उसकी हत्या कर शव लटकाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
एसओ रामानंद भारती का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि भोर में करीब 4:30 बजे वह घर से शौच के लिए निकला।
विज्ञापन
सुबह ग्रामीणों ने गांव के पश्चिम बाग में स्थित खंडहर के बगल आम के पेड़ से लटकता हुआ उसका शव देखा। इसकी सूचना लोगों ने पिता माया राम को दी। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
सुलह का दबाव बनाने वालों पर हत्या का आरोप
मृतक की पत्नी रीता ने लिखित शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि पति की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया। शिकायती पत्र में रीता ने कहा है कि करीब तीन वर्ष पहले परिवार की एक नाबालिग बालिका की हत्या कर दी गई थी। उसी मामले में विपक्षी की तरफ से सुलह का दबाव बनाया जा रहा था। वे लोग धमकियां दे रहे थे। पुलिस फिलहाल इसे सुसाइड मान रही है।