{"_id":"6390150ec9963c4bde31603d","slug":"suspicion-of-involvement-of-more-than-one-gang-in-shahpur-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर लूटकांड: एक से अधिक गिरोह के शामिल होने का संदेह, बदमाशों की पहचान के बाद पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर लूटकांड: एक से अधिक गिरोह के शामिल होने का संदेह, बदमाशों की पहचान के बाद पुलिस दे रही दबिश
Wed, 07 Dec 2022 09:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Dec 2022 09:52 AM IST
सार
सीसी टीवी फुटेज व अन्य स्रोतों की मदद से पुलिस की जांच में जो सामने आया है, उसमें एक से अधिक गिरोह के शामिल होने का संदेह है। फिलहाल, पुलिस तलाश में जुटी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में रविवार की रात छह महिलाओं से हुई लूट की घटना में एक से अधिक गिरोह के शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। खबर है कि पुलिस की एक टीम गैर जनपद भी रवाना हो गई है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के संगम चौराहे से लेकर पादरीबाजार व अन्य इलाकों में रविवार की रात छह महिलाओं से लूट हुई थी। एक के बाद एक लूट होने से पुलिस बदमाशों की तलाश में दौड़ती रही, लेकिन बदमाश चार घंटे तांडव मचाकर फरार हो गए और पुलिस लकीर पीटती रह गई। वारदात होने के बाद मामला आला अफसरों के संज्ञान में आया तो तत्काल त्रिनेत्र सेल को सक्रिय किया गया, जिसकी मदद से पुलिस ने बदमाशों की पहचान भी कर ली है। अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगी है।