फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suspicion of conversion and smuggling on such suspects from districts bordering Nepal

छानबीन: दिहाड़ी मजदूर रातोंरात बने आलीशान बंगलों के मालिक, धर्मांतरण कराया या की तस्करी

Fri, 07 Jul 2023 11:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Jul 2023 11:01 AM IST
सार

शासन की ओर से धर्मांतरण व तस्करी की गतिविधियों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके बाद ही भारत-नेपाल सीमा पर वे नव धनाढ्य चिह्नित किए गए हैं, जो कुछ वर्ष पहले तक दिहाड़ी मजदूर थे और अब आलीशान बंगलों के मालिक हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर महानगरों में उनकी बड़ी-बड़ी कोठियां हैं।

विज्ञापन
Suspicion of conversion and smuggling on such suspects from districts bordering Nepal
भारत नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा से सटे सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बहराइच और आसपास के जिलों में अचानक 42 लोग अमीर बन गए हैं। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, इनमें से कई दिहाड़ी मजदूर थे। इनके अचानक अमीर बन जाने से पुलिस चौकन्नी हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस को संदेह है कि ये लोग धर्मांतरण कराकर या सीमा पर तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त होकर धनाढ्य बने हैं। शासन के निर्देश पर पुलिस ने इन लोगों की गतिविधियों की जांच कर रही है। साथ ही एडीजी जोन के निर्देश पर सीमा पर निगरानी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


अचानक धनाढ्य बने 42 लोगों में सिद्धार्थनगर के 22 लोग शामिल हैं। सिद्धार्थनगर जिले में दोनों देशों के बीच 68 किलोमीटर की खुली सीमा है। पुलिस आयकर विभाग की मदद से इनकी कुंडली तैयार कर रही है। सीमा के संदिग्ध मामलों पर नजर रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शासन धर्मांतरण व तस्करी की गतिविधियों को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है। इसके बाद ही भारत-नेपाल सीमा पर वे नव धनाढ्य चिह्नित किए गए हैं, जो कुछ वर्ष पहले तक दिहाड़ी मजदूर थे और अब आलीशान बंगलों के मालिक हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर महानगरों में उनकी बड़ी-बड़ी कोठियां हैं।

इनके हाथ कुबेर का खजाना कैसे लगा, इसकी जांच आयकर विभाग करेगा, लेकिन गतिविधियों की कुंडली तैयार कर रिपोर्ट पुलिस को देनी है। करीब एक माह पहले तैयार की गई सूची में 42 ऐसे संदिग्धों के नाम शामिल हैं, जो अचानक अकूत संपत्ति के मालिक बन गए हैं। प्रदेश में धर्मांतरण का फिर मामला गर्म होने पर एडीजी जोन अखिल कुमार ने निगरानी के निर्देश दिए हैं।


 

खुनुवां सीमा पर चिह्नित किए गए सर्वाधिक नवधनाढ्य

भारत-नेपाल सीमा के खुनुवां सीमा पर स्थित शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में सर्वाधिक तीन नवधनाढ्य चिह्नित किए गए हैं। इनमें से दो संदिग्ध एक दशक पहले दिहाड़ी मजदूरी करते थे। भारत-नेपाल सीमा से एकदम सटे गांव के नेपाल निवासी एक संदिग्ध को वर्ष 2015 में नेपाल पुलिस ने सीमावर्ती गांव मर्यादपुर के पास से नकली भारतीय मुद्रा व असलहों की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। इस नवधानढ्य के पास काठमांडू से लेकर दिल्ली तक में कई संपत्तियां हैं।

एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने कहा कि पुलिस, संदिग्धों की हर गतिविधियों पर नजर रख रही है। अचानक अकूत संपत्ति के मालिक बन गए इन लोगों की सूची तैयार की जा रही है। आयकर विभाग से भी सहयोग लिया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इनकी पूर्व की स्थिति की जांच की जा रही है। इनके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed