फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   suspended Professor Kamlesh classes on helipad in Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय: प्रोफेसर कमलेश ने कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा, इस वजह से हुए थे निलंबित

Wed, 22 Dec 2021 12:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Dec 2021 12:19 PM IST
सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर मोर्चा खोलने वाले हिंदी विभाग के आचार्य प्रो. कमलेश कुमार गुप्त को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
suspended Professor Kamlesh classes on helipad in Gorakhpur University
गोविवि दीक्षा भवन के पास बने हेलीपैड पर क्लास लेते प्रो कमलेश गुप्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के आचार्य प्रोफेसर कमलेश कुमार गुप्त ने बुधवार को सुबह 10:00 बजे से दीक्षा भवन के सामने बने हेलीपैड पर ही क्लास ली। उनकी क्लास में बीए प्रथम वर्ष के करीब 30 विद्यार्थी शामिल हुए। क्लास समाप्त होने के बाद प्रो. गुप्त ने कहा कि छात्रों की पढ़ाई मेरा पहला धर्म है, उसे पूरा किया। अब दोपहर दो बजे प्रशासनिक भवन पर सत्याग्रह पर बैठूंगा।
विज्ञापन

आज फिर उपवास पर बैठेंगे प्रोफेसर कमलेश

आचार्य कमलेश गुप्त ने देर रात अपनी भावी रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि विश्वविद्यालय परिवार को बचाने के लिए वह आज दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करेंगे।
विज्ञापन

प्रो. कमलेश के निलंबन के विरोध में देर रात धरने पर बैठे छात्र

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के आचार्य प्रोफेसर कमलेश कुमार गुप्त के निलंबन के विरोध में विश्वविद्यालय हॉस्टल के छात्रों ने देर रात सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। मुख्य द्वार पर पहुंच कर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने बुधवार यानी आज दोपहर में शहर में पैदल मार्च का एलान किया। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय जाकर प्रोफेसर कमलेश गुप्त के धरने पर भी बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब 10:45 बजे विश्वविद्यालय के एनसी हॉस्टल से छात्र निकलकर विश्वविद्यालय के हीरापुरी कॉलोनी में घूमे। कई प्रोफेसरों के घर गए और समर्थन मांगा।इसके बाद रेलवे बस स्टेशन की ओर से नारेबाजी करते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर पहुंचे। छात्रों ने विश्वविद्यालय गेट खुलवा दिया और धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। रात करीब 11:15 बजे छात्रों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed