फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suspecting an illicit relationship, the wife was strangled to death at midnight.

Gorakhpur News: अवैध संबंध के शक में आधी रात पत्नी की गला काटकर की हत्या

Fri, 06 Mar 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Suspecting an illicit relationship, the wife was strangled to death at midnight.
उनवल (गोरखपुर)। खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने मंगलवार की आधी रात अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने फावड़े से पत्नी का गला काट दिया। वारदात के बाद खुद पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी और पुलिस के आने तक शव के पास बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी अशोक की मंगलवार रात करीब एक बजे अपनी 40 वर्षीय पत्नी से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि अशोक को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात भी इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि गुस्से में आकर अशोक ने घर में रखे फावड़े से पत्नी का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां की चीख सुनकर कुछ दूरी पर सो रहा उनका 17 वर्षीय बेटा जाग गया। पिता को इस रूप में देखकर वह डर गया। आरोप है कि अशोक ने बेटे को भी फावड़ा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया लेकिन वह किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना के बाद अशोक ने खुद ही पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बेटे ने सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने नाना को फोन कर पिता द्वारा मां की हत्या किए जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
खजनी थाने के इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



मुंबई में करता है कारपेंटर का काम
ग्रामीणों के अनुसार, अशोक करीब दस वर्ष से मुंबई में रहकर कारपेंटर का काम करता है। कुछ समय से वह गांव में ही रहकर खेती और पशुपालन कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था और पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था। दोनों की शादी लगभग 20 वर्ष पहले हुई थी। उनका एक बेटा और 14 साल की एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed