फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suspected young man died in sant kabir nagar

ननिहाल में युवक की संदिग्ध हाल में मौत, नाना ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 22 Jun 2020 06:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Jun 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Suspected young man died in sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर।

संतकबीरनगर जिले के बेलहर क्षेत्र के गनवनिया में ननिहाल में रहने वाले एक युवक की रविवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। वहीं युवक के नाना ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बेलहर क्षेत्र के खरवनिया गांव निवासी 22 वर्षीय हरिद्वार पुत्र विश्वनाथ गनवरियां गांव में ननिहाल में रहता है। नाना मिश्रीलाल का आरोप है कि रविवार की देर रात गांव के कुछ लोग लाठी लेकर हरिद्वार को दौड़ाते हुए घर पहुंचे। निवेदन करने पर हरिद्वार को उसके गांव भेजने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह हरिद्वार बिस्तर पर मृत पड़ा था। मुंह पर सफेद रंग का गमछा था। गमछे में दांत से कांटने का निशान भी बना था। नाना ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फील्ड यूनिट ने भी जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि नाना मिश्रीलाल ने बिस्तर पर युवक के शव पड़े होने की जानकारी दी थी। जबकि युवक के नानी ने अलग से पूछने पर गमछे के सहारे युवक के लटकने की बात बताई। इस बात की भी चर्चा है कि युवक का गांव में किसी महिला से प्रेम संबंध था। रविवार को इसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed