फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   suspected groom caught during nikah news update

सोशल मीडिया पर हुई थी मोहब्बत: निकाह के वक्त बोलने में हकलाया युवक, शादी किए बगैर लौट गए लोग

Mon, 14 Jun 2021 06:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Jun 2021 06:22 PM IST
सार

उर्दू के शब्द निकाह के वक्त बोलने में हकलाया युवक तो मौलवी को हुआ शक, सोशल मीडिया पर चैटिंग के दौरान सिद्धार्थनगर जिले के एक युवक से कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक युवती से हुई थी पहचान।

विज्ञापन
suspected groom caught during nikah news update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को निकाह के दौरान दूल्हे के जाति वर्ग का पोल खुल गई। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। वहीं, हंगामा शुरू हो गया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दोनों बालिग होने के कारण पुलिस भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। लिहाजा बगैर शादी दोनों पक्ष घर लौट गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, किसी भी पक्ष से तहरीर न मिलने के कारण कोई कार्रवाई संभव नहीं है जिसे दोनों पक्ष बिना शादी किए अपने घर चले गए। मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले एक युवक से सोशल मीडिया पर चैटिंग के दौरान दोनों में प्यार हो  गया।
विज्ञापन


दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहा। इसमें दो साल का वक्त गुजर गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई। युवती के घर वालों ने शादी पर सहमति जताते हुए बरात लाने की बात कही तो युवक ने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए दो चार लोगों को ही बरात लाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
युवक रविवार को कुछ लोगों के साथ निकाह करने आया। मौलवी ने निकाह पढ़ाना शुरू किया। इस बीच कुछ शब्दों को बोलने के दौरान वह हकलाने लगा। मौलवी को शक हुआ तो उसकी तलाशी लेने पर जेब में पैन कार्ड मिला जिससे उसके समुदाय की पोल खुल गई। दूल्हे के साथ उसके घर वाले शादी में नहीं आए थे। प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई दिलीप शुक्ला ने कोई कार्रवाई नहीं होने की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed