{"_id":"60c748a18ebc3e1f571f9d45","slug":"suspected-groom-caught-during-nikah-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर हुई थी मोहब्बत: निकाह के वक्त बोलने में हकलाया युवक, शादी किए बगैर लौट गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर हुई थी मोहब्बत: निकाह के वक्त बोलने में हकलाया युवक, शादी किए बगैर लौट गए लोग
Mon, 14 Jun 2021 06:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Jun 2021 06:22 PM IST
सार
उर्दू के शब्द निकाह के वक्त बोलने में हकलाया युवक तो मौलवी को हुआ शक, सोशल मीडिया पर चैटिंग के दौरान सिद्धार्थनगर जिले के एक युवक से कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक युवती से हुई थी पहचान।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को निकाह के दौरान दूल्हे के जाति वर्ग का पोल खुल गई। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। वहीं, हंगामा शुरू हो गया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दोनों बालिग होने के कारण पुलिस भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। लिहाजा बगैर शादी दोनों पक्ष घर लौट गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, किसी भी पक्ष से तहरीर न मिलने के कारण कोई कार्रवाई संभव नहीं है जिसे दोनों पक्ष बिना शादी किए अपने घर चले गए। मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले एक युवक से सोशल मीडिया पर चैटिंग के दौरान दोनों में प्यार हो गया।
विज्ञापन
दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहा। इसमें दो साल का वक्त गुजर गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई। युवती के घर वालों ने शादी पर सहमति जताते हुए बरात लाने की बात कही तो युवक ने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए दो चार लोगों को ही बरात लाने की बात कही।
विज्ञापन
युवक रविवार को कुछ लोगों के साथ निकाह करने आया। मौलवी ने निकाह पढ़ाना शुरू किया। इस बीच कुछ शब्दों को बोलने के दौरान वह हकलाने लगा। मौलवी को शक हुआ तो उसकी तलाशी लेने पर जेब में पैन कार्ड मिला जिससे उसके समुदाय की पोल खुल गई। दूल्हे के साथ उसके घर वाले शादी में नहीं आए थे। प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई दिलीप शुक्ला ने कोई कार्रवाई नहीं होने की पुष्टि की।