{"_id":"5e68d46a8ebc3eebc020c39e","slug":"suspected-corona-patient-found-in-rapti-sagar-express-railway-give-leave-to-four-tte","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुरः राप्तीसागर एक्सप्रेस में मिला था कोरोना का संदिग्ध मरीज, अब चार टीटीई को दी गई विशेष छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुरः राप्तीसागर एक्सप्रेस में मिला था कोरोना का संदिग्ध मरीज, अब चार टीटीई को दी गई विशेष छुट्टी
Wed, 11 Mar 2020 06:22 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 11 Mar 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्तीसागर एक्सप्रेस (12511 )में कोरोना का संदिग्ध यात्री पाए जाने के बाद ट्रेन में गए चारों टीटीई पर प्रशासन की नजर है। ऐहतियातन सभी टीटीई को विशेष छुट्टी दे दी गई है। उन्हें अभी 10 दिनों तक उन्हें ट्रेन में नहीं जाने दिया जाएगा। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी टीटीई स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
ये है मामला...
छह मार्च को राप्तीसागर एक्सप्रेस में संक्रमण का संदिग्ध यात्री गोरखपुर से ट्रेन के एस-4 कोच में सवार हुआ था और उसकी तबीयत भोपाल स्टेशन के बाद खराब हुई। सूचना के बाद अगले स्टेशन पर चिकित्सकों ने मरीज की जांच की और कोरोना से संक्रमण की आशंका जताई। इसके बाद यात्री को वारंगल रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया।
विज्ञापन
इस ट्रेन में गोरखपुर से गए चारों टीटीई के सेहत की जांच का आदेश रेलवे बोर्ड ने दिया था। टीटीई में किसी तरह का लक्षण नहीं मिला इसलिए इनके नमूने नहीं लिए गए और घर पर आराम करने की डॉक्टरों ने सलाह दी थी।
विज्ञापन
नहीं मिला मास्क और ग्लव्स
रेलवे में रनिंग स्टॉफ (लोको पायलट, गार्ड, टीटीई आदि) को अभी मास्क और ग्लव्स उपलब्ध नहीं कराया गया है। वहीं, यात्री मित्र कार्यालय पर तैनात रेलकर्मियों को भी मास्क और ग्लव्स नहीं दिया गया है। जबकि ये सभी कर्मी यात्रियों के संपर्क में रहते हैं।
इसे भी पढ़ें....
गोरखपुरः राप्तीसागर एक्सप्रेस में मिला कोरोना का संदिग्ध मरीज, दो टीटीई की देर रात हुई जांच