फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suryakund Dham illuminated with 21 thousand lamps

Gorakhpur News: 21 हजार दीपों से जगमगाया सूर्यकुंड धाम

Wed, 15 Nov 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 15 Nov 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Suryakund Dham illuminated with 21 thousand lamps
- संस्कार भारती की ओर से मनाया गया दीपोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दिवाली के दूसरे दिन सोमवार को सूर्यकुंड धाम सरोवर पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सरोवर पर एक साथ जले हजारों दीपों ने जमीन पर सितारों के उतरने का एहसास कराया।
आयोजन को देखते हुए दोपहर से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ और कुछ ही घंटे में समूचे सरोवर को दीपों से सजा दिया गया। शाम 5:25 बजे पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती की गई। मुख्य यजमान मेयर डाॅ. मंगलेश श्रीवास्तव ने मां गंगा की आरती उतारी।
विज्ञापन

इसके बाद दीप जलाने का कार्यक्रम शुरू हुआ। देखते ही देखते समूचा सूर्यकुंड धाम सरोवर परिसर दीपों से जगमग हो गया। गोरख प्रांत की अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश तिवारी ने आगंतुकों का स्वागत किया। मेयर ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण में संस्कार भारती की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के संरक्षक हरिप्रसाद सिंह व पुष्पदंत जैन ने भी संबोधित किया। इस दौरान अनुशांत मिश्रा, सुनीषा श्रीवास्तव ने भजन गाकर वातावरण को और ही सुंदर बना दिया।

संचालन रीता व आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर रीना जायसवाल, डाॅ. आशीष, डाॅ. वीके सिंह, अजीत प्रताप, संतोष मणि त्रिपाठी, कनकलता मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed