फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Surveyor accepted in Duda office to take money after video viral

पहले ऑडियो फिर वीडियो हुआ वायरल, डूडा दफ्तर में सर्वेयर ने स्वीकारा, कहा- लेता हूं पैसा

Fri, 07 Feb 2020 11:12 AM IST
विजय जैन राजीव रंजन, गोरखपुर।
राजीव रंजन, गोरखपुर। Published by: विजय जैन Updated Fri, 07 Feb 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
Surveyor accepted in Duda office to take money after video viral
सांकेतिक तस्वीर।

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर वसूली का ऑडियो वायरल होने के बाद अब एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें सर्वेयर प्रधानमंत्री आवास के लिए पैसे लेने की बात स्वीकार कर रहा है। खास बात यह है कि वीडियो डूडा दफ्तर का है। वीडियो अमर उजाला के पास सुरक्षित है।

विज्ञापन


मामला बेतियाहाता वार्ड का है। मलिन बस्ती के अवधेश की पत्नी इंद्रावती के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति मिली। आरोप है कि लेखपाल की रिपोर्ट के बाद जिओ टैगिंग के नाम पर सर्वेयर ने महिला से 10 हजार रुपये ले लिए। इसकी शिकायत लेकर महिला क्षेत्र के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के पास पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि जो लाभार्थी रुपये दे रहा है, सिर्फ उसी का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में आ रहा है।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद पार्षद डूडा दफ्तर पहुंचे। वार्ड के सर्वेयर को बुलवाया और प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर पैसे लेने की जानकारी मांगी। डूडा कार्यालय में ही सर्वेयर ने स्वीकार किया कि उसने पैसे लिये हैं। हालांकि यह नहीं स्वीकार किया कि कितना रुपये लिए हैं। पार्षद के पूछने पर कि रुपये क्यों लिए?
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वेयर का कहना था कि  गलती हो गई और वह रुपये भी लौटा देगा। साथ ही सर्वेयर ने यह भी कहा वह रुपये नहीं मांगता है, लोग खुशी से दे देते हैं। यह पूछने पर कि जो रुपये ले रहे हो किस-किस तक पहुंच रहा है, सर्वेयर एजेंसी संचालक का नाम लेता है। वीडियो में वह बार-बार यह भी कहता हुआ दिख रहा है कि गलती हो गई और वह रुपये भी लौटा देगा। कहिए तो काम ही छोड़ दें।  

अधिकारियों ने क्या कहा

बेतियाहाता वार्ड पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि इंद्रावती ने सर्वेयर पर प्रधानमंत्री आवास के लिए 10 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। महिला ने मुझे आकर जानकारी दी। सर्वेयर ने पैसे लेने की बात स्वीकार की है। उस सर्वेयर की शिकायत पिछले कई महीनों से डूडा के परियोजना अधिकारी से की जाती रही है। इसके बावजूद उन्होंने इस सर्वेयर को नहीं हटाया। यह अपने आप में कई तरह की शंकाओं को जन्म देता है।


डूडा परियोजना अधिकारी तेज कुमार ने कहा कि मैंने ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा है। फिर भी इस तरह की बात हुई है तो मामले की जांच कराई जाएगी। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed