फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Survey complete: With the Kavach system installed, trains will automatically stop when they come face to face.

Gorakhpur News: एनईआर में 551 किमी रेलवे ट्रैक पर कवच सिस्टम लगाने को लगेंगे 108 टॉवर

Sun, 15 Mar 2026 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Survey complete: With the Kavach system installed, trains will automatically stop when they come face to face.
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में 551 किमी रेलवे ट्रैक पर स्वदेशी तकनीक से बने कवच (स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली) लगाने के लिए कुल 108 टॉवर लगाए जाएंगे। इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो गया है। गोरखपुर-बस्ती रेलखंड में 20 टाॅवर लगा दिए गए हैं। इसके लगने से इंजन के केबिन में ही लोको पायलट को आगे पड़ने वाले सिग्नल की जानकारी मिल जाएगी और अगर ट्रेन आमने-सामने आ गई तो स्वत: इमरजेंसी ब्रेक लग जाएगा।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने पूर्वोत्तर रेलवे के 1,441 रूट किमी. पर कवच लगाने के लिए 492.21 करोड़ स्वीकृत किए हैं। पहले चरण में 551 किमी लंबाई में प्रमुख रेलमार्गों पर कवच लगाने का कार्य किया जाएगा। इसमें लखनऊ मंडल के सीतापुर सिटी-बुढ़वल जं., बुढ़वल जं.-गोरखपुर कैंट, मानक नगर-लखनऊ जं.-मल्हौर एवं बाराबंकी-बुढ़वल जं. तथा वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-गोल्डिनगंज खंड शामिल हैं।
विज्ञापन

कवच सिस्टम एक बहुत कॉम्प्लेक्स टेक्नोलॉजी है, जिसमें ऑप्टिकल फाइबर केबल, टेलीकॉम टावर, स्टेशन डेटा सेंटर, ट्रैक साइड इक्विपमेंट और ऑनबोर्ड लोकोमोटिव सिस्टम समेत पांच बड़े सब सिस्टम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इन खंडों पर 108 टावर लगाए जाएंगे, जिसका सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में मुख्य मार्ग छपरा-बाराबंकी में टॉवर लगाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed