फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Surveillance team to break trap of smuggled drugs, hit anywhere raid

Gorakhpur News: नशीली-नकली दवाओं का जाल तोड़ेगी सर्विलांस टीम, कहीं भी मार सकेगी छापा

Sat, 03 Jan 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Surveillance team to break trap of smuggled drugs, hit anywhere raid
गोरखपुर। ड्रग माफियाओं के नेटवर्क को तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने गोरखपुर मंडल में निगरानी की प्रणाली में बदलाव किया है। नए साल में मंडल के चारों जिलों गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर में एक-एक ड्रग इंस्पेक्टरों की तैनाती के साथ ही दो अतिरिक्त ड्रग इंस्पेक्टर भी सर्विलांस के लिए तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

खास बात यह है कि सर्विलांस टीम सहायक आयुक्त औषधि के अधीन काम करेगी और किसी भी जिले में बिना किसी पूर्व सूचना के छापा मार सकेगी। यह टीम स्वयं ही आंकड़े जुटाकर काम करेगी। इससे जिलों में ड्रग इंस्पेक्टरों का एकाधिकार भी टूटेगा।
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल के चारों जिलों में कुल मिलाकर करीब 9500 दवा की दुकानें हैं। गोरखपुर जिले में लगभग चार हजार मेडिकल स्टोर्स हैं। इन दुकानों से हर दिन करीब दो से तीन करोड़ रुपये की दवाओं की खरीद बिक्री होती है। दवाइयों की निगरानी के लिए हर जिले में एक ड्रग इंस्पेक्टर का पोस्ट है, लेकिन इस समय देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज जिले में ड्रग इंस्पेक्टर का पद रिक्त है। गोरखपुर जिले में ड्रग इंस्पेक्टर व उनके कार्यालय के एक कर्मचारी को निलंबित किया गया था। अभी गोरखपुर का चार्ज बस्ती जिले के ड्रग इंस्पेक्टर के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री के निर्देश पर गोरखपुर, देवरिया और महराजगंज जिले में नए ड्रग इंस्पेक्टरों की तैनाती का आदेश निर्गत कर दिया गया है। गोरखपुर मंडल को अलग से सर्विलांस टीम के लिए भी दो ड्रग इंस्पेक्टरों के पद सृजित हुए हैं, जिनकी तैनाती इसी वित्तीय वर्ष में मार्च से पहले हो जाएगी। नए ड्रग इंस्पेक्टरों के आने से जहां रूटीन की जांच में आने वाली बाधा खत्म होगी, वहीं ड्रग इंस्पेक्टरों की सर्विलांस टीम बनाकर गोरखपुर समेत पूरे मंडल में अलग से भी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा बॉर्डर पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी, जिससे कि नशीली व नकली दवाओं के धंधे पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।
पूरनचंद, सहायक आयुक्त औषधि-गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed