फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Surrender to God is the true support in life.

Gorakhpur News: भगवान की शरणागति ही जीवन का सच्चा संबल

Sat, 24 Oct 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 24 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Surrender to God is the true support in life.
गोरखपुर। गीता वाटिका में राधाबाबा की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को वृंदावन से आए भक्तमाली रामकृष्ण ने कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति और परीक्षित जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान की शरणागति ही जीवन का सच्चा संबल है। मनुष्य को हर परिस्थिति में प्रभु का स्मरण करना चाहिए।
विज्ञापन


कथा वाचक ने बताया कि अश्वत्थामा के ब्रह्मास्त्र से उत्तरा के गर्भ में पल रहे परीक्षित की रक्षा भगवान कृष्ण ने की थी। माता कुंती की स्तुति का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि विपत्तियों में भी भगवान का स्मरण बना रहता है। वहीं, बाणों की शय्या पर लेटे भीष्म पितामह की स्तुति और देह त्याग का प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन


कथा में राजा परीक्षित को मिले मृत्यु के शाप और शुकदेव के आगमन का प्रसंग भी सुनाया गया। कथा वाचक ने कहा कि मनुष्य को सांसारिक मोह से ऊपर उठकर भक्ति और नाम-संकीर्तन में मन लगाना चाहिए। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed