{"_id":"5e2b1b588ebc3e4b533c7f5b","slug":"surprising-inspection-of-three-blocks-left-many-teachers-absent-from-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ब्लॉक के औचक निरीक्षण में स्कूल से नदारद मिले कई शिक्षक, नौ शिक्षकों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ब्लॉक के औचक निरीक्षण में स्कूल से नदारद मिले कई शिक्षक, नौ शिक्षकों का रोका वेतन
Sat, 25 Jan 2020 10:50 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में बिना सूचना गायब मिले नौ शिक्षकों, दो अनुदेशक और चार शिक्षामित्रों का वेतन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रोक दिया गया है। तीन ब्लॉक के औचक निरीक्षण में ये सभी बिना किसी सूचना के विद्यालय से गैरहाजिर मिले। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए ने ये कार्रवाई की है।
खंड शिक्षा अधिकारी भटहट ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय औरंगाबाद के निरीक्षण के दौरान शिक्षिका शशि पांडेय, अर्चना त्रिपाठी, रीता रानी, प्रेम नारायण गुप्त और रीता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद में कार्यरत शिक्षिका जैसवार शकुंतला, सुषमा सिंह, अनुदेशक शिल्पी कुमारी यादव, सरोज यादव, शिक्षा मित्र रानी गुप्ता अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन रोक दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपुर ने प्राथमिक विद्यालय लालापुर का निरीक्षण किया।
जहां अनीता गुप्ता प्रसूतावकाश और सहायक अध्यापक रीता भारती निष्ठा प्रशिक्षण के लिए बीआरसी पर मिलीं। शिक्षामित्र वंदना पांडेय और गणेश कुमार यादव बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। दोनों शिक्षामित्रों का वेतन रोक दिया गया है। वहीं जिला समन्वयक निर्माण ने पॉली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय थरूआपार का निरीक्षण किया जहां 10:07 बजे विद्यालय पर कोई शिक्षक उपस्थित नहीं मिला। इसके बाद सहायक अध्यापक मनीषा कसौधन, दीपिका सिंह और शिक्षा मित्र बबिता सिंह का वेतन बाधित कर दिया।