{"_id":"6a9b2eb31be7bf45b70d4db9","slug":"surge-of-devotion-on-janmashtami-markets-wear-a-festive-look-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1440082-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जन्माष्टमी पर उमड़ी आस्था, बाजारों में दिखी राैनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जन्माष्टमी पर उमड़ी आस्था, बाजारों में दिखी राैनक
Sat, 05 Sep 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को शहर के बाजारों में खूब चहल-पहल रही। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। लोगों ने दिनभर कान्हा के लिए कपड़े, झूले, बांसुरी, बाल गोपाल की मूर्तियां और जन्माष्टमी से जुड़े अन्य सामान की खरीदारी की।
जन्माष्टमी को लेकर बाजार में बाल गोपाल के लिए आकर्षक पोशाक की कई तरह की वैरायटी उपलब्ध रही। छोटे बच्चों के लिए कान्हा और राधा की पोशाक भी लोगों ने खरीदी। लड्डू गोपाल के कपड़ों की भी मांग रही। दुकानों पर झूले, मुकुट, बांसुरी और सजावट का सामान लेने के लिए लोग पहुंचते रहे।
दोपहर तक प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बनी रही। जन्माष्टमी के चलते दुकानदारों ने भी कई दिन पहले से ही भगवान कृष्ण से जुड़े सामान की विशेष तैयारी कर रखी थी। लोगों ने घरों में लड्डू गोपाल को सजाने और झूला झुलाने के लिए जरूरत का सामान खरीदा।