फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suresh pradhan died of coronavirus in hospital who took oath from hospital at gorakhpur

यूपी: कुछ दिन पहले कोविड वार्ड से ली थी प्रधान पद की शपथ, उसी बेड पर जिंदगी की जंग हार गए सुरेश

Wed, 02 Jun 2021 10:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Jun 2021 10:56 PM IST
सार

पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के पूछने पर सुरेश प्रसाद ने शपथ कार्यक्रम के आखिरी दिन अस्पताल से ही शपथ लेने की सहमति जताई थी। इसके बाद डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने उन तक प्रपत्र पहुंचाए और हस्ताक्षर भी कराए। 

विज्ञापन
Suresh pradhan died of coronavirus in hospital who took oath from hospital at gorakhpur
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अस्पताल से शपथ लेने वाले पिपराइच ब्लाक के बरईपार गांव निवासी नवनिर्वाचित प्रधान सुरेश प्रसाद बुधवार को कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन से ग्राम प्रधानों में शोक की लहर है।
विज्ञापन


पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के पूछने पर सुरेश प्रसाद ने शपथ कार्यक्रम के आखिरी दिन अस्पताल से ही शपथ लेने की सहमति जताई थी। इसके बाद डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने उन तक प्रपत्र पहुंचाए और हस्ताक्षर भी कराए। 
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार पिपराइच ब्लाक की ग्राम पंचायत बरईपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। प्राइमरी पास सुरेश प्रसाद पुत्र सुदामा ने 50 फीसद से अधिक वोट पाकर जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सीजन लेबल घटने पर परिजनों ने उन्हें निजी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि बुधवार को उपचार के दौरान सुरेश प्रसाद का निजी अस्पताल में निधन हो गया है। 

अब तक चुनाव जीतने वाले सात प्रधान प्रत्याशियों का निधन हो चुका है। डीपीआरओ ने बताया कि पंचायत उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है, इसी के साथ इस रिक्त ग्राम पंचायत में भी ग्राम प्रधान पद पर चुनाव कराया जाएगा। नवनिर्वाचित प्रधान के निधन पर डीपीआरओ ने दु:ख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed