फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suraj, a resident of Bagaha village in the Barhalganj police station area, was attacked by some people from the village.

Gorakhpur News: मारपीट में घायल युवक की मौत सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 02 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Suraj, a resident of Bagaha village in the Barhalganj police station area, was attacked by some people from the village.
बड़हलगंज (गोरखपुर)। मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद बुधवार को बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बगहा गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव को गांव की सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और दोपहर में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी सूरज कुमार पर 21 जून को गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में उनका हाथ टूट गया था और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन तक इलाज चला। हालत बिगड़ने पर उन्हें आजमगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान मंगलवार भोर में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम शव गांव पहुंचा। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बुधवार सुबह लोगों ने शव को गांव की सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की। प्रशासन के आश्वासन के बाद बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed