फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Supreme Court reaches AIIMS to prevent students from examination in Gorakhpur aiims

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एम्स में छात्रों को परीक्षा से रोकने का मामला, जानिए किस वजह से लगी थी रोक

Sun, 24 Jan 2021 11:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 Jan 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court reaches AIIMS to prevent students from examination in Gorakhpur aiims
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में एमबीबीएस छात्रों को परीक्षा से रोक देने का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। कोविड काल में परीक्षा से वंचित किए गए 13 छात्रों में से एक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। छात्र की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने एम्स प्रशासन से जवाब मांगा है।

विज्ञापन

 
एम्स प्रशासन ने कोई भी नोटिस न मिलने की बात कही है। एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि उपस्थिति कम होने की वजह से पिछले साल परीक्षा में कुछ छात्रों को रोका गया था। रही बात सुप्रीम कोर्ट जाने की तो इसकी जानकारी नहीं है। अगर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस मिलता है तो उसका जवाब कोर्ट को दिया जाएगा।
विज्ञापन


छात्रों के पक्ष में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन आगे आया
एम्स छात्रों के समर्थन में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन आगे आया है। आर्गनाइजेशन के सचिव डॉ. प्रकाश कुमार पांडेय ने बताया कि एम्स निदेशक को पत्र लिखा गया था। छात्रों के हित में फैसला लेने की अपील की गई है। लेकिन अब तक एम्स प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। छात्रों के साथ एम्स प्रशासन गलत कर रहा है। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed