{"_id":"6a3eeea5ef7e78ec1e01e666","slug":"super-specialty-services-at-aiims-to-expand-soon-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1366446-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एम्स में जल्द ही बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एम्स में जल्द ही बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
विज्ञापन
सर्जिकल गैस्ट्रो और काॅर्डियोलॉजी शुरू करने की तैयारी
हृदय रोग, कैंसर और जटिल सर्जरी के मरीजों को राहत
गोरखपुर। एम्स में जल्द ही सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने की तैयारी की जा रही है। संस्थान प्रशासन सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और कॉर्डियोलॉजी विभाग शुरू करने की तैयारी में जुटा है। इन विभागों के शुरू होने से हृदय रोग, पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर बीमारियों और जटिल सर्जरी की जरूरत वाले मरीजों को बेहतर उपचार स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा।
वर्तमान में इन बीमारियों के इलाज के लिए बड़ी संख्या में मरीजों को लखनऊ, दिल्ली या अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों का रुख करना पड़ता है। नई सेवाएं शुरू होने के बाद न केवल मरीजों का समय और खर्च बचेगा बल्कि गंभीर स्थिति में समय पर उपचार भी उपलब्ध हो सकेगा। कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, अत्याधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। इसके लिए अभी एप्लिकेशन आने शुरू हो गए है। सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग शुरू होने के बाद लीवर, अग्न्याशय, पित्ताशय, आंत और पाचन तंत्र से संबंधित जटिल रोगों एवं सर्जरी का इलाज एम्स गोरखपुर में ही संभव होगा। वहीं काॅर्डियोलॉजी विभाग के शुरू होने से हृदय रोगियों को आधुनिक जांच, उपचार और इंटरवेंशनल कार्डियक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। पूर्वांचल और आसपास के जिलों के साथ-साथ बिहार और नेपाल से आने वाले मरीजों को भी इन सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा।