फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Super Knockout match played in Piyush Dayal Srivastava T-20 Cricket Tournament

Gorakhpur News: ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी ने बस्ती को तीन विकेट से हराया

Thu, 23 Apr 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Super Knockout match played in Piyush Dayal Srivastava T-20 Cricket Tournament
गोरखपुर। सेंट एंड्रयू कॉलेज ग्राउंड पर बुधवार को खेले गए पीयूष दयाल श्रीवास्तव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर नॉकआउट मुकाबले में ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी ने बस्ती टीम को तीन विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अर्धशतकीय पारी के लिए सिद्धार्थ पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बस्ती की टीम 20 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत खराब रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से बल्लेबाज दबाव में आ गए। ऋषभ शुक्ला ने 25 रन बनाकर पारी संभालने का प्रयास किया, जबकि आशुतोष चौधरी ने 23 रन की तेज पारी खेली। वीएस मिश्रा ने भी 23 रन का योगदान दिया। कप्तान अरविंद 12 रन ही बना सके। अंत में ब्रिजेश राव ने 11 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 116 तक पहुंचाया।
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी की ओर से आदित्य कौशिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। उत्कर्ष मिश्रा ने 2 विकेट लिए, जबकि दीपक और ऋषभ कुशवाहा को 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑक्सफोर्ड टीम की शुरुआत खराब रही और पहला विकेट जल्द गिर गया। इसके बाद सिद्धार्थ पांडेय ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 55 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। प्रिंस ने 10 रन और अर्पण सिंह ने 15 रन का योगदान दिया, जबकि उत्कर्ष मिश्रा ने नाबाद 13 रन बनाकर टीम को 15.3 ओवर में जीत दिला दी। बस्ती की ओर से गेंदबाजी में ऋषभ शुक्ला ने तीन विकेट और वीएस मिश्रा ने 2 विकेट लिए, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed