{"_id":"661dc43a544b1c08570275a4","slug":"summer-special-will-run-from-gorakhpur-to-pune-mumbai-and-amritsar-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-527077-2024-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर से पुणे, मुंबई और अमृतसर के लिए चलेगी समर स्पेशल- यात्रियों को मिलेगी राहत, जानिए कबसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर से पुणे, मुंबई और अमृतसर के लिए चलेगी समर स्पेशल- यात्रियों को मिलेगी राहत, जानिए कबसे
Tue, 16 Apr 2024 10:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 10:58 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में भीड़ की वजह से यात्रियों की हालत खराब हो जाती है( फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर से पुणे, अमृतसर, मुंबई और अन्य जगहों के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इससे टिकट के लिए परेशान यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुणे-गोरखपुर-पुणे ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 16 अप्रैल को पुणे से और 17 अप्रैल को गोरखपुर से एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा। मुंबई सेंट्रल-कटिहार-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी मुंबई सेंट्रल से 20, 27 अप्रैल, 04, 11, 18, 25 मई, 01, 08, 15, 22, 29 जून को प्रत्येक शनिवार को और कटिहार से 23, 30 अप्रैल, 07, 14, 21, 28 मई 04, 11, 18, 25 जून एवं 02 जुलाई, 2024 प्रत्येक मंगलवार को 10 फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी गोरखपुर से 19 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को और बांद्रा टर्मिनस से 20 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को 11 फेरों के लिए किया जाएगा। गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 24 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक बुधवार को और अमृतसर से 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 10 फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन