फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Summer Internship Program Launched at MMMUT

Gorakhpur News: साइबर ठगी से निपटने के लिए कुशल मानव संसाधन जरूरी

Fri, 12 Jun 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Summer Internship Program Launched at MMMUT
एमएमएमयूटी में कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा का स्वागत करते विभागाध्यक्ष प
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराधों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड व साइबर ठगी जैसे मामलों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशिक्षित एवं कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता है।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के साइबर फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर की ओर से आयोजित छह सप्ताह के समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। साइंट टेक्नोलॉजीज, नई दिल्ली के सहयोग से साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल फॉरेंसिक विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए उद्योग-सहयोग आधारित प्रयोगशालाएं व व्यावहारिक प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फ्रॉड से बचने के लिए केवल ओटीपी साझा न करना ही पर्याप्त नहीं बल्कि अंजान एप्स डाउनलोड करने से बचना, मोबाइल सुरक्षा सेटिंग्स को मजबूत रखना व बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार ने बताया कि 21 जुलाई तक यह कार्यक्रम चलेगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, नेटवर्क सुरक्षा, डिजिटल साक्ष्य विश्लेषण तथा साइबर अपराध जांच के क्षेत्र में व्यावहारिक एवं शोधपरक ज्ञान प्रदान करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली एवं ओडिशा आदि राज्यों से कुल 58 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विमल कुमार व साइंट टेक्नोलॉजीज के विशेषज्ञ अनिकेत साहू ने भी साइबर सुरक्षा पर जानकारी दी। डॉ. बीके शर्मा ने आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed