{"_id":"645898128952a0f26408fe19","slug":"summer-holidays-people-traveling-by-flight-increased-trains-full-nepal-will-go-by-taxi-2023-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टियों का असर: बच्चों का अब एक ही ख्याल, मसूरी या नैनीताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टियों का असर: बच्चों का अब एक ही ख्याल, मसूरी या नैनीताल
Mon, 08 May 2023 12:04 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 May 2023 12:04 PM IST
सार
नेपाल ट्रेवल एंड टूर इंफार्मेशन विक्रम ने कहा कि हाल में शादी करने वाले लोग नेपाल की बुकिंग करवा रहे। पिछले एक सप्ताह में 40 बुकिंग हो चुकी हैं। बच्चों के साथ शिमला, मसूरी, नैनीताल जाने वालों की संख्या भी ज्यादा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूलों में बच्चों की गर्मी की छुट्टियां होने वाली हैं। ऐसे में लोगों ने परिवार के साथ सैर-सपाटे का योजना बना ली है। इस साल हिल स्टेशनों में सबसे ज्यादा मनाली, मसूरी, नैनीताल, नेपाल का पैकेज बुक हुआ है। कई लोगों ने चारधाम की यात्रा के लिए पैकेज प्लान बुक कराया है। नजदीकी के चलते नेपाल जाने वालों की संख्या अच्छी खासी है।
विज्ञापन
इस वर्ष फ्लाइट से यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ी है। वहीं, टूरिस्ट प्लेस जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। नेपाल जाने वाले लोग टैक्सी या अपने साधन से यात्रा करने की तैयारी में हैं। एक अनुमान के मुताबिक करीब दो हजार से ज्यादा परिवार इस बार सैर-सपाटे पर जाने को तैयार है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन की मौत, बेहाश होते ही लोगों ने समझ लिया था मृत
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन स्थित ट्रैवेल्स संचालक विक्रम ने बताया कि हिल स्टेशनों में मसूरी, नैनीताल, नेपाल के अलावा चारधाम यात्रा की बुकिंग ज्यादा है। जम्मू कश्मीर और मां वैष्णों देवी के दर्शन के लिए जाने वालों की तादात भी बढ़ी है।
समाज सेविका करूणा भदानी ने बताया कि 2 जून को बेटे का 10 वां जन्मदिन है। उसकी छुट्टियां भी रहेंगी। परिवार के साथ दुबई जाने की योजना है। प्रिंस तिवारी ने बताया कि अपनी पत्नी के साथ 18 मई को नैनीताल जा रहा हूं। तीन दिन रूकने की योजना है। देवेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस साल पूरे परिवार के साथ चार धाम की यात्रा पर जाने का प्लान हैं।
पर्यटन स्थलों के लिए ये है पैकेज
| स्थान | पैकेज |
| लेह लद्दाख | 30 हजार रुपये प्रति व्यक्ति (छह दिन) |
| जम्मू-कश्मीर | 22 हजार प्रति व्यक्ति (पांच दिन) |
| मनाली-शिमला | 12 हजार प्रति व्यक्ति (छह दिन) |
| मसूरी-नैनीताल | 15 हजार प्रति व्यक्ति ( तीन दिन) |
| चारधाम यात्रा | 26 हजार प्रति व्यक्ति (10 से 12 दिन) |
गोरखपुर ट्रेवेल एजेंसी परितोष सिंह ने बताया कि समर वेकेशन के लिए हिल स्टेशनों की तमाम बुकिंग फुल हो चुकी हैं। पिछले तीन वर्ष में कोरोना का डर सभी के अंदर था। अब सारी पाबंदियां हट गई हैं। ऐसे में लोग अपने पसंद की जगह आराम से जा सकते हैं।
नेपाल ट्रेवल एंड टूर इंफार्मेशन विक्रम ने कहा कि हाल में शादी करने वाले लोग नेपाल की बुकिंग करवा रहे। पिछले एक सप्ताह में 40 बुकिंग हो चुकी हैं। बच्चों के साथ शिमला, मसूरी, नैनीताल जाने वालों की संख्या भी ज्यादा है। फ्लाइट से यात्रा का ट्रेंड बढ़ा है।