{"_id":"66773076cc91cd5b600029d4","slug":"sultry-heat-troubled-till-afternoon-relief-from-drizzling-rain-in-the-evening-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-597956-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दोपहर तक उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, शाम को रिमझिम बारिश से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दोपहर तक उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, शाम को रिमझिम बारिश से राहत
Sun, 23 Jun 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
मौसम में उठा-पटक का दौर जारी है। शनिवार की दोपहर तक तीखी धूप के साथ उमस भरी गर्मी परेशान करती रही। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में थोड़ी ही देर में काली घटा छा गई। जिसे देख लोगों ने अच्छी बारिश का अनुमान लगाया तो उनके चेहरे खिल उठे। लेकिन, उन्हें रिमझिम बारिश से ही संतोष करना पड़ा। मौसम में आए बदलाव से कुछ देर के लिए उमस भरी गर्मी से राहत जरूरत मिली, लेकिन शाम होते ही उमस के कारण लोगों को गर्मी ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया।
मौसम की उठापटक और बदलाव के बीच लोगों को बड़ी राहत नहीं मिल सकी है। पिछले एक पखवारे से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को 18 जून की रात प्री-मानसून की बारिश से लोगों को फौरी राहत और लू से छुटकारा मिल गया। मगर लगातार बारिश न होने से उमस लोगों को सताती रही। मौसम के इस रुख का असर यह रहा कि तापमान में हल्की सी वृद्धि देखने को मिली। शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान 36.1 से बढ़कर 37.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 25.9 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान आर्द्रता अधिकतम 82 और न्यूनतम 57 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के रिकॉर्ड में शुक्रवार से शनिवार सुबह के बीच 3.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है।
24 से 26 जून तक भारी वर्षा की संभावना
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बिहार एवं पूर्वी उत्तर के प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिससे बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाओं के प्रभाव से हल्की बारिश हुई। रविवार को मानसून के पहुंचने पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 24 से 26 जून के दौरान गोरखपुर के आसपास जिलों में भारी वर्षा होने की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
जून में अबतक हुई है महज चार एमएम बारिश
पिछले वर्षों की तुलना करें तो अबतक जून माह काफी गर्म रहा। जून में इस बार दो दिन अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जून के 6 तारीख की सुबह और 20 जून की रात हुई बारिश को मिलाकर अबतक महज चार एमएम बारिश हुआ है। मौसम विभाग ने गोरखपुर में जून में औसत बारिश 173.7 एमएम बारिश दर्ज कर रहा है। अगर पिछले वर्ष की तुलना करें तो जून 2023 में 51. 6, जून 2022 में 151.4, 2021 में 294.2, 2020 में 382.5 एमएम बारिश हुई थी। हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी चार-पांच दिन बारिश के लिए अनुकूल बताया है।