फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hartalika Teej 2022 Date Uttar Pradesh Shubh Muhurat Puja Vidhi Samagri List Parana Time In Hindi

Hartalika Teej 2022 UP: सुहागिनें ने रखा हरितालिका तीज व्रत, पति के दीर्घायु होने की कामना की

Tue, 30 Aug 2022 09:58 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 Aug 2022 09:58 AM IST
सार

30 अगस्त को तृतीया तिथि का मान दिन में दो बजकर 32 मिनट तक और हस्त नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 52 मिनट तक है। इसके साथ ही शुभ योग के साथ ही सौम्य नामक औदायिक योग भी इस दिन बन रहा है जो पति-पत्नी के बीच मधुरता लाएगा।

 

विज्ञापन
Hartalika Teej 2022 Date Uttar Pradesh Shubh Muhurat Puja Vidhi Samagri List Parana Time In Hindi
तीज। - फोटो : istock

विस्तार

पति के दीर्घायु की कामना के साथ सुहागिनें हरितालिका तीज व्रत मंगलवार (आज) को रखेंगी। निर्जल व्रत रख विधि-विधान से पूजन कर महादेव और माता पार्वती को प्रसन्न करेंगी।

विज्ञापन


वाराणसी से प्रकाशित हृषीकेश पंचांग के अनुसार, 30 अगस्त को तृतीया तिथि का मान दिन में दो बजकर 32 मिनट तक और हस्त नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 52 मिनट तक है। इसके साथ ही शुभ योग के साथ ही सौम्य नामक औदायिक योग भी इस दिन बन रहा है जो पति-पत्नी के बीच मधुरता लाएगा।
विज्ञापन


पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, सुहागिनें सूर्योदय से पूर्व ही जग जाएं। स्नान के बाद शृंगार करें। पूजन के निमित्त केले के पत्ते से मंडप बनाकर उसमें गौरी-शंकर और गणेश जी की मूर्ति या चित्रमयी प्रतिमा स्थापित करके पूजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन में गणेश जी को मोदक (लड्डू) व भगवान शिव को नैवेद्य के साथ वस्त्र और माता पार्वती को भोग पदार्थों के अतिरिक्त सुहाग की वस्तु अर्पित करें।

सायंकाल पुन: प्रदोष बेला में विधि-विधान से पूजन कर तीज व्रत की कथा सुनें। अंत में आरती करके पूजा संपन्न करें। अगले दिन सुबह स्नान कर पूजन कर ब्राह्मणों को पूजन सामग्री के साथ ही सुहाग की वस्तुएं दान कर व्रत का पारण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed