फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sugar prices have eased, yet people are still feeling the pinch on their wallets.

Gorakhpur News: चीनी के दाम में आई नरमी, फिर भी लोगो की ढीली हो रही है जेब

Sun, 30 Aug 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Sugar prices have eased, yet people are still feeling the pinch on their wallets.
गोरखपुर। पिछले 15 दिनों में चीनी के दाम में अचानक आई तेजी के बाद अब थोक बाजार में कुछ राहत मिली है। जुलाई में 47 रुपये किलो बिक रही चीनी कुछ ही दिनों में बढ़कर 70 रुपये तक पहुंच गई थी। अब थोक भाव घटकर 58 रुपये किलो हो गया है, लेकिन फुटकर बाजार में ग्राहकों को अभी 66 रुपये और शहर के मॉल में 70 रुपये किलो तक चुकाने पड़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में चीनी के भाव में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी। जुलाई में 47 रुपये किलो बिकने वाली चीनी के दाम अचानक बढ़कर 70 रुपये तक पहुंच गए। अब थोक बाजार में भाव 58 रुपये किलो होने से स्थिति में थोड़ी राहत आई है। थोक बाजार में 58 रुपये किलो चीनी मिलने के बावजूद फुटकर दुकानों पर यही चीनी 66 रुपये किलो बिक रही है। यानी दोनों बाजारों के भाव में आठ रुपये का अंतर है। वहीं, शहर के मॉल में अभी भी चीनी 70 रुपये किलो बिक रही है, जिससे ग्राहकों को फुटकर बाजार की तुलना में भी चार रुपये अधिक देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

--
दुकानदार बोले, बढ़े दाम तो मजबूरी में बढ़ाना पड़ता है
थोक व्यापारी अनूप किशोर अग्रवाल ने बताया कि चीनी के दाम अचानक बढ़ने से आम ग्राहकों को परेशानी होती है। ग्राहक समझ नहीं पाते कि कुछ ही दिनों में कीमत इतनी तेजी से कैसे बढ़ गई। फुटकर व्यापारी शिवम ने बताया कि थोक में दाम बढ़ने पर छोटे दुकानदारों को भी मजबूरी में बिक्री मूल्य बढ़ाना पड़ता है। अब थोक भाव कुछ कम हुए हैं, लेकिन इसका पूरा असर फुटकर बाजार में आने में समय लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed