{"_id":"62acc5889c01093a6329d37d","slug":"sudha-yadav-appointed-as-lieutenant-in-army-gorakhpur-news-gkp4406824189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में लेफ्टिनेंट बनीं जिले की सुधा यादव, आर्मी रिसर्च रेफरल हॉस्पिटल नई दिल्ली में तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में लेफ्टिनेंट बनीं जिले की सुधा यादव, आर्मी रिसर्च रेफरल हॉस्पिटल नई दिल्ली में तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में लेफ्टिनेंट बनीं जिले की सुधा यादव, आर्मी रिसर्च रेफरल हॉस्पिटल नई दिल्ली में तैनात
देवरिया। सलेमपुर तहसील क्षेत्र के खखड़ी गांव की सुधा यादव ने प्रथम प्रयास में ही मिलिट्री नर्सिंग सर्विस परीक्षा में सफलता प्राप्त कीं और सेना में प्रवेश किया। कमांड हॉस्पिटल वायुसेना बंगलुरु से डिग्री हासिल की और वर्तमान में वह आर्मी अस्पताल आरएनआर दिल्ली में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात हुई हैं। उन्होंने जिले की बेटियों को इस क्षेत्र में भी आने की राह दिखाई है।
खखड़ी निवासी सत्यनारायण यादव भारतीय नौसेना में पीओ के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी तीन संतानों में सबसे छोटी सुधा केंद्रीय विद्यालय विशाखापत्तनम से हाईस्कूल वर्ष 2012 व इंटर परीक्षा वर्ष 2014 में पास की। इसके बाद मेडिकल की तैयारियों में जुट गई। उन्होंने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की भी परीक्षा दी। इसमें वह प्रथम प्रयास में ही सफल हुई। इसके बाद वह कमांड हॉस्पिटल वायुसेना बंगलुरु से डिग्री हासिल की। उन्हें आर्मी रिसर्च एंड रेफरल नई दिल्ली में पहली तैनाती मिली है।
शुक्रवार को सुधा ने बताया कि मेडिकल की तैयारी करने के दौरान ही देवरिया विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय परसिया मिश्र में तैनात उनकी बड़ी बहन शिक्षिका संध्या यादव की प्रेरणा से उन्होंने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की प्रवेश परीक्षा दी। पहले ही प्रयास में जब सफलता मिल गई तो उनका भी आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने इसी क्षेत्र में कॅरियर बनाने का निर्णय लिया। डिग्री मिलने के दौरान जब पहली बार सेना की वर्दी पहनी तो खुद के अंदर गजब का आत्मविश्वास और देशप्रेम का जज्बा स्व स्फूर्त ढंग से जागृत हुआ। उन्होंने सफलता का श्रेय परिजनों को देते हुए बताया कि लड़कियों के लिए सेना के कई सेक्टर में जॉब है, जरूरत है इसके प्रति जागरूक रहने की। उनकी सफलता पर चंडी प्रसाद यादव, चंद्रजीत यादव, दीना नाथ यादव, रामाशंकर यादव, शुभ नारायण यादव, जूनियर शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवानंद यादव, राहुल यादव, विमला यादव, यादव, संध्या यादव आदि ने उन्हें बधाई दी।