{"_id":"64dfc6ccc0b910a324035d78","slug":"sucide-in-a-women-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-276246-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पत्नी की मौत से आहत युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पत्नी की मौत से आहत युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतबेला (गोरखपुर)। चिलुआताल इलाके के जगतबेला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे शुक्रवार को कूदकर युवक ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी का छह दिन पहले कैंसर से मौत हो गई थी। इसके बाद से वह दुखी था। पास में मिली बाइक से युवक की पहचान चिलुआताल के मैनाभागर निवासी राजकुमार (32) के रूप में हुई
जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन प्रभारी ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद से वह गुमसुम रहने लगा था। शुक्रवार की सुबह घर से निकला था और रेलवे ट्रैक के पास बाइक खड़ी कर दी थी। पुलिस के अनुसार, वह ट्रैक के पास टहल रहा था। फिर ट्रेन को आते देखकर अचानक कूद गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर युवक की पहचान कर घरवालों को जानकारी दी। घरवालों ने राजकुमार की पहचान कर ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।