फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Success is achieved by working with passion for the name.

Gorakhpur News: नाम के जज्बे से काम करने पर मिलती है सफलता

Tue, 05 Dec 2023 08:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Success is achieved by working with passion for the name.
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के उद्घाटन अवसर पर एमपी इंटर कॉलेज लगे प्

विज्ञापन
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह में बोले केंद्रीय मंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह
अमर उजाला ब्यूरो


गोरखपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री और भारतीय थल सेना के पूर्व अध्यक्ष जनरल (डॉ.) वीके सिंह ने कहा कि हम कोई भी काम जब अपने नाम के लिए करते हैं तो नाम के जज्बे से सफलता जरूर मिलती है। नाम की चाह खुद में एक प्रेरणा है।



डॉ वीके सिंह सोमवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। डॉ सिंह ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व का स्मरण कराते हुए कहा कि उनका नाम याद करते ही यह प्रेरणा मिलती है कि हमें कभी अपने कर्त्तव्य पथ से पीछे नहीं हटना है और किसी भी बाधा से घबराना नहीं है। किसी भी व्यक्ति में यदि महाराणा प्रताप जैसे ये दो गुण हो तो उसे सफलता की ऊंचाई छूने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन




उन्होंने अनुशासित, विचार समृद्ध और लक्ष्य के प्रति जुनून रखने वाले युवा आज की आवश्यकता हैं। कहा कि विद्यार्थी ही विकसित भारत के कर्णधार हैं। जनरल सिंह ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे भविष्य में आने वाली चुनौतियों से घबराने की बजाय संस्था के आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पूर्व संस्थापक समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम में स्वागत संबोधन में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह ने परिषद की प्रगति यात्रा पर प्रकाश डाला। समारोह का संचालन डॉ. श्रीभगवान सिंह व आभार ज्ञापन महाराणा प्रताप प्रताप इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य, डॉ. अरुण कुमार सिंह ने किया।



इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी, गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, वाराणसी से आए महामंडलेश्वर संतोष दास, महंत रविंद्रदास आदि मौजूद रहे।



----------



शोभायात्रा की झांकियों ने किया मंत्रमुग्ध



महाराणा प्रताप संस्थापक सप्ताह के शुभारंभ कार्यक्रम में 13 हजार बच्चे हुए शामिल



जनरल वीके सिंह ने ली शोभायात्रा की सलामी



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 91वें संस्थापक सप्ताह के शुभारंभ पर सोमवार को समारोह स्थल महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की मौजूदगी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की प्रेरक झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।



झांकियों को लेकर बच्चों के विद्यालय प्रांगण में पहुंचने का सिलसिला सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गया। नौ बजे तक पूरा प्रांगण संस्था के 13 हजार बच्चों से भर गया। मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद बाद शोभायात्रा की शुरुआत हुई। जनरल वीके सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शोभायात्रा की सलामी ली। शोभा यात्रा विद्यालय प्रांगण के पूर्वी द्वार से निकलकर वीर बहादुर सिंह तिराहा, मुख्य डाकघर, गोलघर चेतना तिराहा, कचहरी चौराहा होते हुए दक्षिणी द्वार से प्रवेश करने के बाद शोभायात्रा संपन्न हुई।




शोभायात्रा में अलग-अलग संस्थानों की छात्र- छात्राओं ने अपने गणवेश में, राष्ट्रगीतों की धुन पर बजाते बैंड, विविध झांकियों के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम्, गांव-गांव में जाएंगे, सामाजिक समता लाएंगे, एक बनेंगे नेक बनेंगे, विविधता में एकता भारत की विशेषता, अलग भाषा अलग वेश फिर भी अपना एक देश, हम सब हैं भारत के लाल, छूआछूत का कहां सवाल, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत आदि गगन भेदी नारों के साथ पर्यावरण प्रदूषण, इंसेफेलाइटिस, आंतरिक सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरुकता, डिजिटल इंडिया, कौशल विकास, स्टार्टप इंडिया, जी-20, मिशन चंद्रयान, मोटा अनाज, एस-400, ब्रह्मोस मिसाइल, उत्तर प्रदेश विकास की ओर, राम मंदिर, अंतरिक्ष हो या जल थल, मिशन शक्ति, नारी सशक्तिकरण, आओ अयोध्या चलें, विश्व गुरु भारत आदि झांकियों ने लोगों प्रेरित करने के साथ ही आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed