फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sub Inspector Missing from duty in khajni gorakhpur

ड्यूटी के दौरान थाने से गायब सब इंस्पेक्टर, पत्नी ने लगाया हैरान करने वाला आरोप

Mon, 09 Mar 2020 03:25 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Mar 2020 03:25 PM IST
सार

  • खजनी थाने से सब इंस्पेक्टर तीन दिन से लापता
  • पत्नी का आरोप किसी युवती के साथ चले गए
  • पुलिस ने बिना सूचना गायब होने की रिपोर्ट डाली

विज्ञापन
sub Inspector Missing from duty in khajni gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

खजनी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर दीनबंधु प्रसाद तीन दिनों से लापता हैं। थानेदार ने बिना सूचना के एसआई के गैरहाजिर होने की रिपोर्ट भी डाल दी है। दूसरी तरफ सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति किसी युवती के साथ चले गए हैं। पत्नी की तरफ से तहरीर भी दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। पूरा मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खजनी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर दीनबंधु प्रसाद पिछले तीन दिनों से बिना किसी को कुछ बताए गैर हाजिर हैं। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को भी है। मामला तब उजागर हुआ, जब रविवार को सब इंस्पेक्टर के लापता होने की चर्चा पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। उसके मुताबिक, खजनी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ थाना परिसर के आवास में रहते थे।
विज्ञापन


उन्होंने अवकाश नहीं लिया, फिर भी शुक्रवार से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। लिहाजा एसओ ने थाने में उनकी गैरहाजिरी लिख दी। उधर, शनिवार को उनकी पत्नी और परिजन थाने के कार्यालय पहुंचे और एसओ को बताया कि वह किसी युवती के साथ चले गए हैं। इस दौरान सब इंस्पेक्टर की पत्नी कई बार गश खाकर अचेत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में सीओ खजनी योगेंद्र नारायण कृष्ण ने कहा कि सब इंस्पेक्टर दीनबंधु प्रसाद तीन दिन से लापता हैं। थाने पर गैरहाजिर होने के कारण के बारे में किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दी है। उनकी पत्नी थाने आई थीं। उनका आरोप था कि वह किसी युवती के साथ गए हैं। थाने के रिकार्ड में बिना सूचना के गैरहाजिर होने की रिपोर्ट लिखी गई है। सब इंस्पेक्टर का पत्नी से विवाद भी चल रहा था। मामले की जांच कराई जा रही है। सब इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed