फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students will get the facility of virtual internship in MMMUT

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में छात्रों को मिलेगी वर्चुअल इंटर्नशिप की सुविधा

Sun, 14 Apr 2024 03:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Students will get the facility of virtual internship in MMMUT
-उद्योगों के मानक पर उतरेंगे खरा, स्मार्ट इंटर्न्ज नाम की संस्था से किया करार
विज्ञापन

- विश्वविद्यालय के मुताबिक इंटर्नशिप प्रोग्राम तैयार कर रही संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) छात्रों को वर्चुअल इंटर्नशिप की सुविधा देने जा रहा है। यह उद्योगों के मानक पर अपने विद्यार्थियों को खरा उतारने में सहायक साबित होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने वर्चुअल इंटर्नशिप कराने वाली स्मार्ट इंटर्न्ज नाम की संस्था से करार किया है, जिससे उद्योग व तकनीक जगत के बड़े-बड़े नाम जुड़े हैं।
संस्था के माध्यम से मालवीयंस को उद्योग जगत में बेहतर प्रदर्शन के टिप्स अध्ययन के दौरान मिलेंगे, जिसका फायदा कैंपस प्लेसमेंट के समय मिलेगा। उन्हें बेहतर वेतन पैकेज पर रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


संस्था एमएमएमयूटी से करार होने के बाद अकादमिक समय-सारिणी के अनुरूप एक कैलेंडर तैयार कर रही है। कैलेंडर में निर्धारित तिथि पर वह विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम के अनुसार इंटर्नशिप प्रोग्राम ऑफर करेगी, जिसका चयन करके विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से उसे घर बैठे पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें ऑनलाइन माध्यम से ही संस्था के माध्यम से उद्योग जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों से संवाद का अवसर मिलेगा। यह जानने का अवसर मिलेगा कि वह उनके मानक पर खरा उतरने के लिए खुद को किस तरह से तैयार करें। ऑनलाइन इंटर्नशिप की प्रक्रिया कराने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय ने अधिष्ठाता ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंंट प्रो. वीके द्विवेदी और अधिष्ठाता इंटरनेशनल अफेयर प्रो. पीके सिंह को सौंपी गई है।
-------------
इंटर्नशिप प्रोग्राम कर रहे विद्यार्थी का होगा एक संरक्षक
इंटर्नशिप प्रोग्राम कर रहे विद्यार्थी को कोई दिक्कत न आए, इसके लिए संस्था द्विस्तरीय व्यवस्था करने जा रही है। संस्था हर विद्यार्थी का एक संरक्षक मनोनीत करेगी। जो प्रोग्राम को पूरा करने के दौरान उसका मार्गदर्शन करेगा। इसके अलावा संस्था स्तर पर विश्वविद्यालय में कैंपस एंबेसडर बनाया जाएगा, जिसका चयन विद्यार्थियों में से किया जाएगा। कैंपस एंबेसडर संवाद के लिए संस्था व इंटरर्नशिप करने वाले विद्यार्थियों के बीच की कड़ी बनेगा।


--------------
कोट...
विश्वविद्यालय ने वर्चुअल इंटर्नशिप कराने वाली स्मार्ट इंटर्न्ज नाम की संस्था से करार किया है, जिससे तकनीक और उद्योग जगत की दुनिया के बड़े-बड़े नाम जुड़े हैं। इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और उनके कॅरियर को मनमाफिक मुकाम मिल सकेगा।

-प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed