{"_id":"60ac901143600a6f967345be","slug":"students-will-be-able-to-get-b-tech-and-b-sc-math-degree-simultaneously-in-ddu-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: बीटेक और बीएससी मैथ की डिग्री एक साथ हासिल कर सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: बीटेक और बीएससी मैथ की डिग्री एक साथ हासिल कर सकेंगे विद्यार्थी
Tue, 25 May 2021 11:20 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 May 2021 11:20 AM IST
सार
च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत गोविवि प्रशासन विद्यार्थियों को देगा दोहरी डिग्री।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीटेक और बीएससी मैथ की डिग्री विद्यार्थी साथ-साथ हासिल कर सकेंगे। इसे अगले वर्ष से लागू करने की विश्वविद्यालय की योजना है। एक साथ दो डिग्री हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों को च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत एक साथ दो-दो डिग्रियों की क्रेडिट हासिल करनी होगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह नया प्रयोग शुरू करने का निर्णय लिया है। क्रेडिट का प्रारूप क्या होगा, जल्द ही इसे तय करने के लिए विवि प्रशासन की ओर से एक कमेटी गठित की जाएगी। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो अन्य मिलते-जुलते दो कोर्स को भी साथ-साथ करने का विकल्प देने पर विवि प्रशासन विचार करेगा।
बीटेक कोर्स को शुरू करने के लिए विवि में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनिरिंग एंड टेक्नालॉजी की स्थापना हो चुकी है। इस इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रानिक्टस एंड कम्युनिकेशन, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर इंजीनियरिंग ट्रेड की पढ़ाई होगी। हर ट्रेड के लिए 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
कुलपति गोविवि प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय का मकसद विद्यार्थियों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। दोहरी डिग्री की योजना इस दिशा में एक बेहद उपयोगी साबित होगी। च्वायस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत इस योजना का प्रस्ताव जल्द तैयार करा लिया जाएगा। पूरी कोशिश होगी कि अगले वर्ष से यह योजना लागू कर दी जाए।