फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students used to smuggle liquor through trains in Gorakhpur

गोरखपुर: ट्रेनों से शराब की तस्करी में छात्रों का इस्तेमाल, सप्ताह भर में ही पकड़े गए सात

Tue, 15 Feb 2022 11:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Feb 2022 11:36 AM IST
सार

एक हफ्ते में ही सात छात्र पकड़े गए हैं, ये शराब को बिहार ले जाते थे। वहीं जीआरपी-आरपीएफ अब बिहार में छिपे सरगना की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Students used to smuggle liquor through trains in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चोरी छुपे शराब बिहार भेजने वाले तस्करों ने अब छात्रों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।  इस नेटवर्क की जानकारी होने पर आरपीएफ के साथ मिलकर जीआरपी ने सख्ती बढ़ाई दी है। सप्ताह भर में ही एक किशोर समेत सात युवक, बड़ी मात्रा में शराब के साथ पकड़े गए हैं। इनके पास कॉपी-किताब देखकर कोई इन पर शक भी नहीं करता है और ये बैग में शराब की बोतलें रखकर बड़े इत्मीनान से यूपी से बिहार पहुंचा रहे हैं। खास बात यह है कि इन युवाओं का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और ये स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले हैं।

विज्ञापन


दरअसल, बिहार में शराब की बिक्री प्रतिबंधित है। यूपी से शराब लेकर धंधेबाज मुंहमांगे दाम पर बिहार में बेचते हैं। रेलवे पुलिस ने शराब तस्करी से जुड़े ज्यादातर गिरोहों को सूचीबद्ध करके रखा है। ऐसे में उनके लिए ट्रेन से शराब ले जाना आसान नहीं है। यही कारण है कि नए युवाओं को तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा है। पकड़े गए युवकों का कहना है कि एक खेप में उन्हें दो हजार रुपये तक मिलते हैं। उन्हें यह भी आश्वासन रहता है कि कानूनी पचड़े में फंसने पर, बचाव की जिम्मेदारी काम सौंपने वालों की होगी।

विज्ञापन

केस एक

सात फरवरी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर पांच युवक पकड़े गए।  उनके पास बैग से 54,850 रुपये कीमत की 94 लीटर शराब बरामद हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो

आठ फरवरी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म चार पर एक युवक पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 लीटर शराब मिली, जिसकी कीमत 17,600 रुपये थी।

केस तीन

11 फरवरी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पांच पर एक युवक पकड़ा गया। तलाशी में युवक के कब्जे से 20 लीटर शराब मिली। जिसकी कीमत 12,000 रुपये थी।

इंस्पेक्टर जीआरपी उपेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि रेलवे स्टेशन और ट्रेन में चेकिंग बढ़ा दी गई है। शराब के साथ पकड़े गए सभी लड़के बिहार के हैं और 18 से 20 वर्ष की उम्र के हैं। शराब तस्करी के नेटवर्क में लगे लोगों की धरपकड़ की जा रही है। चेकिंग अभियान अभी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed