{"_id":"5f39a9d6368cab54f8086e08","slug":"students-union-election-in-mp-pg-college-on-28th-code-of-conduct-applied","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के इस कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की हुई घोषणा, 28 अगस्त को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के इस कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की हुई घोषणा, 28 अगस्त को होगा मतदान
Mon, 17 Aug 2020 08:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Aug 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज, जंगल धूसड़ में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा कर दी गई है। यह प्रदेश का पहला कॉलेज है, जहां कोराना काल में भी शैक्षणिक कैलेंडर में बदलाव नहीं किया गया है। विभिन्न पदों के लिए नामांकन 26 अगस्त, जबकि मतदान 28 अगस्त को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा।
विज्ञापन
गोरक्षपीठ के महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इस डिग्री कॉलेज के चुनाव अधिकारी डॉ. विजय कुमार चौधरी ने बताया कि 15 अगस्त से चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। छात्रसंघ संविधान के अनुसार 28 अगस्त को मतदान होगा।
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया 26 अगस्त से प्रतिनिधि चयन के साथ प्रारंभ हो जाएगी। इसी दिन नामांकन पत्र भी दाखिल किए जाएंगे। 27 अगस्त को पर्चा वापसी और उसके बाद योग्यता भाषण आयोजित किया गया है। 28 अगस्त को मतदान होगा।
विज्ञापन
‘सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा’
चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। चुनाव की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही समयवार पूरे चुनाव कार्यक्रम का शेड्यूल घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्याशियों को गाइडलाइन भी बताई जाएगी।
मतदान के दिन ही अपराह्न तीन बजे से मतगणना शुरू होगी और शाम तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव ने बताया कि शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक ही कॉलेज में सारे अकादमिक कार्य एवं अन्य गतिविधियां हो रही हैं। छात्रसंघ चुनाव भी उसी का हिस्सा है।