फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students' team defeated teachers' XI

Gorakhpur News: छात्रों की टीम ने शिक्षक एकादश को किया पराजित

Sat, 16 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Students' team defeated teachers' XI
धूमधाम से मनाया गया केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स का स्थापना दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक वायुसेना का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। क्रिकेट में छात्रों की टीम ने शिक्षक एकादश की टीम को पराजित किया।
शुक्रवार को स्थापना दिवस की शुरुआत कुलगीत ‘भारत का स्वर्णिम गौरव केंद्रीय विद्यालय लाएग, तक्षशिला नालंदा का इतिहास लौट कर आएगा’ के गायन के साथ हुई। छात्रों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किए। बिहू, भांगड़ा, भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति के बाद शिक्षकों एवं छात्रों की क्रिकेट एवं रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित हुई। क्रिकेट में छात्रों की टीम ने शिक्षक एकादश की टीम को पराजित किया, जबकि रस्साकसी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में छात्राएं एवं पुरुष वर्ग में शिक्षकों की टीम जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्राचार्य बी पांडेय ने बताया कि सन 1963 में स्थापित केंद्रीय विद्यालय आज देश भर के सभी जिलों में स्थापित है। साथ ही साथ मास्को, तेहरान और काठमांडू में भी कार्यरत हैं। इस दौरान कामिनी तिवारी, बलिराम, विपुल कुमार, आनंद कुमार, अमित कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed