फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students studying in madrassa will be counted

Gorakhpur News: मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों की होगी गिनती, चंदे की देनी होगी जानकारी

Wed, 08 Feb 2023 10:37 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Feb 2023 10:37 AM IST
सार

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष कुमार पांडेय ने कहा कि मदरसों, छात्रों की संख्या और बार्डर क्षेत्र में चंदे व जकात से संचालित होने वाले मदरसों की जानकारी मांगी गई है। जानकारी एकत्रित की जा रही है। एक सप्ताह में रिपोर्ट तैयार कर भेज दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
Students studying in madrassa will be counted
मदरसा। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

अनुदानित, मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त संचालित मदरसों और उनमें पढ़ने वाले छात्रों की गिनती की जाएगी। सभी मदरसों के संख्या के आधार पर वर्गीकरण किया जाएगा। इससे मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या तो पता चलेगी ही साथ ही उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड अपने डाटा को भी अपग्रेड कर सकेगा। क्योंकि, अभी विभाग के पास छात्रों की संख्या से संबंधित नया डाटा नहीं है।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले में अनुदानित, मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त 532 मदरसे संचालित हो रहे हैं। अब इन मदरसों में पढ़ने वाले वास्तविक छात्रों की संख्या को शासन स्तर से जुटाया जा रहा है। इस सम्बंध में बोर्ड के रजिस्ट्रार ने सभी जिलों के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को प्रारूप समेत पत्र लिखा मदरसा छात्रों की संख्या मांगी है।
विज्ञापन


बोर्ड रजिस्ट्रार के जारी पत्र कहा कि गया है कि 100 से 200 तक छात्र संख्या वाले मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की संख्या कितनी है। इसी प्रकार दूसरे वर्ग में 201 से 500 छात्र संख्या वाले मदरसों की संख्या व तीसरे वर्ग में 500 से अधिक संख्या वाले मदरसों की संख्या बतानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चंदे की देनी होगी जानकारी

बार्डर स्थित मदरसे जिनकी फंडिंग जकात और चंदे से हो रही है उन्हें जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को रिपोर्ट सहित सूची उपलब्ध करानी होगी। कुछ दिन पूर्व हुए सर्वे में नेपाल से लगे बार्डर क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले थे। जिसमें सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, लखीमपुर, महराजगंज में एक हजार से अधिक मदरसे संचालित हो रहे हैं।
  • जिले में मदरसों की संख्या
  • अनुदानित मदरसों की संख्या- 10
  • मान्यता प्राप्त मदरसों की संख्या- 243
  • गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की संख्या- 279

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष कुमार पांडेय ने कहा कि मदरसों, छात्रों की संख्या और बार्डर क्षेत्र में चंदे व जकात से संचालित होने वाले मदरसों की जानकारी मांगी गई है। जानकारी एकत्रित की जा रही है। एक सप्ताह में रिपोर्ट तैयार कर भेज दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed