{"_id":"61222c8d8ebc3e79ff1cae62","slug":"students-skills-will-improve-with-iti-chalo-campaign-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई पहल: 'आईटीआई चलो' अभियान से निखारेंगे विद्यार्थियों का हुनर, परिषदीय स्कूलों की तर्ज पर चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पहल: 'आईटीआई चलो' अभियान से निखारेंगे विद्यार्थियों का हुनर, परिषदीय स्कूलों की तर्ज पर चलेगा अभियान
Sun, 22 Aug 2021 04:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 22 Aug 2021 04:23 PM IST
सार
परिषदीय स्कूलों की तर्ज पर चलेगा अभियान, माध्यमिक विद्यालयों में जाकर विशेषज्ञ करेंगे कैरियर काउंसलिंग।
विज्ञापन
आईटीआई चरगांवा।
- फोटो : Social media
विस्तार
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में अब परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिये चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान की तर्ज पर आईटीआई चलो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत हाईस्कूल और इंटर के माध्यमिक विद्यालयों में जाकर कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भी पूर्व में आयोजित नोडल प्रधानाचार्यो की वीडियो कॉन्फ्रेंस में इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिया है। इसे अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पहले चरण में ब्लॉक और तहसीलवार यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई से संचालित माध्यमिक विद्यालयों की सूची तैयार की जा रही है। जहां कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा के विशेषज्ञ जाकर विद्यार्थियों की काउंसलिंग करेंगे और उनकी रूचि के मुताबिक उनके लिए किन क्षेत्रों में कौन-कौन सी संभावनाएं हैं इसकी जानकारी प्रदान करेंगे। इसका मकसद विद्यार्थियों को परंपरागत शिक्षा के साथ तकनीकी रूप से सक्षम बनाना और नामांकन की स्तिथि में सुधार करना है।
विज्ञापन
Trending Videos
घट रहे हैं नामांकन
पिछले 5 वर्षों में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में होने वाले प्रवेश में लगातार कमी प्रदेश स्तर पर दर्ज हुई है।जिसके बाद से इसमें सुधार के लिए आईटीआई चलो अभियान की शुरुआत हुई है।
फैक्ट फिगर
आईटीआई जॉइंट डायरेक्टर राजेश राम ने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आईटीआई चलो अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसका मकसद विद्यार्थियों को कौशल विकास के साथ-साथ व्यवसायिक शिक्षा के प्रति जागरूक करना और इन संस्थानों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित करना है।
फैक्ट फिगर
- यूपी बोर्ड -489
- सीबीएसई -117
- सीआईएससीई -19
आईटीआई जॉइंट डायरेक्टर राजेश राम ने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आईटीआई चलो अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसका मकसद विद्यार्थियों को कौशल विकास के साथ-साथ व्यवसायिक शिक्षा के प्रति जागरूक करना और इन संस्थानों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित करना है।