फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students pleading with examiners for evaluation of copies of UP Board 2022

यूपी बोर्ड का हाल: छात्र ने कॉपी में लगाई गुहार, 'सर, पास कर दीजिए, बड़ा भाई प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ है'

Thu, 28 Apr 2022 10:41 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Apr 2022 10:41 AM IST
सार

परीक्षकों के मुताबिक, विद्यार्थियों ने सवालों का जवाब देने में कंजूसी की है। मूल कॉपी 16 पन्नों की है, जो भरी नहीं जा सकी है। दो वर्षों तक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पढ़ाई की है। ऐसा लगता है कि कॉपी मेें लिखने की आदत छूट गई है।

विज्ञापन
Students pleading with examiners for evaluation of copies of UP Board 2022
यूपी बोर्ड परीक्षा कापी का मूल्यांकन करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान विद्यार्थियों के मार्मिक संदेश भी पढ़ने को मिल रहे हैं। कोई दादी की मृत्यु तो कोई बहन की शादी का हवाला देकर उत्तीर्ण करने की गुहार लगा रहा है। एक विद्यार्थी ने बड़े भाई के प्रथम श्रेणी में पास होने का हवाला दिया और लिखा कि सर, प्लीज पास कर दीजिए। भाई से कम मार्क्स मिले तो बहुत सुनना पड़ेगा। इस तरह के संदेश पढ़कर परीक्षक हैरान हैं। कुछ विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने पूरा प्रश्नपत्र उतार दिया है।

विज्ञापन


पांच दिनों में 2,58,672 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है। कुल 8,36,505 कॉपियों का मूल्यांकन होना है। अब तक जितनी कॉपियों का मूल्यांकन हुआ है, उनमें कोरोना महामारी का असर देखने को मिला है। परीक्षकों के मुताबिक, विद्यार्थियों ने सवालों का जवाब देने में कंजूसी की है। मूल कॉपी 16 पन्नों की है, जो भरी नहीं जा सकी है।
विज्ञापन


दो वर्षों तक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पढ़ाई की है। ऐसा लगता है कि कॉपी मेें लिखने की आदत छूट गई है। अपेक्षा के अनुरूप बी कॉपियों का इस्तेमाल नहीं हुआ है। अधिकतर कॉपियों में जवाब में नाम या तो सवालों को उतार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में 8,014, एमपी इंटर कॉलेज में 13,433, एमएसआई इंटर कॉलेज में 15,854, मारवाड़ इंटर कॉलेज में 15,176, सेंट एंड्रयूज कॉलेज में 21,550 समेत कुल 74,037 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ है।

अनुपस्थित शिक्षकों का रुकेगा वेतन

यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा। बोर्ड ने शिक्षकों की सूची तैयार कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। बुधवार को हुए मूल्यांकन कार्य में 683 परीक्षक और 72 प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed