{"_id":"618f8391ed026e7bde3b2557","slug":"students-not-name-president-and-prime-minister-in-gorakhpur-council-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालय: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता सके छात्र, एसडीएम ने शिक्षकों से कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालय: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता सके छात्र, एसडीएम ने शिक्षकों से कही ये बात
Sat, 13 Nov 2021 02:51 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:51 PM IST
सार
एसडीएम ने सबसे पहले कंपोजिट विद्यालय सीहापार की जांच की। कक्षा पांच और छह के विद्यार्थियों से माता-पिता का नाम पूछा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
गोरखपुर में एसडीएम सुरेश राय ने शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर पठन-पाठन एवं शैक्षिक गुणवत्ता की जांच की। विद्यार्थियों से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का नाम पूछा जिसे नहीं बता सके। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के पठन-पाठन पर ध्यान देने को कहा।
एसडीएम ने सबसे पहले कंपोजिट विद्यालय सीहापार की जांच की। कक्षा पांच और छह के विद्यार्थियों से माता-पिता का नाम पूछा। कक्षा सात के विद्यार्थियों से पूछे गए सवाल का संतोषजनक जवाब न मिलने पर शिक्षकों से और ध्यान देने को कहा। नसीहत देते हुए कहा कि वे समय से विद्यालय पर उपस्थित होकर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर ध्यान दें।
एसडीएम ने इसके अलावा कंपोजिट विद्यालय टड़वा खुर्द और प्राथमिक विद्यालय भीटी रावत का भी निरीक्षण किया। यहां कुछ विद्यार्थी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का नाम नहीं बता सके। एसडीएम ने सभी शिक्षकों से विद्यार्थियों को विषय ज्ञान के अलावा सामान्य ज्ञान की भी जानकारी देने को कहा।