फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students' issues to be resolved within seven days; no need to make repeated visits to the university.

Gorakhpur News: सात दिन में सुलझेंगी विद्यार्थियों की समस्याएं, नहीं लगाने होंगे विश्वविद्यालय के चक्कर

Sun, 11 Oct 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Students' issues to be resolved within seven days; no need to make repeated visits to the university.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकतम सात दिन की समयसीमा तय की जाएगी। शिकायतों की निगरानी और जिम्मेदारी तय करने के लिए कमेटी बनाई गई है। इसकी अधिसूचना जल्द जारी होगी। नई व्यवस्था में विद्यार्थियों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे घर बैठे ई-मेल, व्हाट्सएप या फोन से शिकायत दर्ज करा सकेंगे। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा, विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। वे ई-मेल, व्हाट्सएप और फोन के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकेंगे। कमेटी के सदस्यों की जिम्मेदारी तय की जाएगी, ताकि समस्याओं का समाधान त्वरित, समयबद्ध और नियमानुसार सुनिश्चित हो सके। इसके लिए ई-मेल और फोन नंबर बताए जाएंगे। ऑनलाइन शुल्क, स्क्रीनशॉट से होगी पुष्टि किसी काम के लिए शुल्क जमा करना जरूरी होने पर विद्यार्थी ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। इसके बाद भुगतान का स्क्रीनशॉट भेजना होगा। इससे प्रक्रिया आसान होगी और विद्यार्थियों का समय बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed