फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students have secured placements in 120 companies so far; the process is still ongoing.

एमएमएमयूटी : लगातार दूसरे वर्ष 1100 से अधिक छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट

Sat, 20 Jun 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Students have secured placements in 120 companies so far; the process is still ongoing.
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने प्लेसमेंट के मामले में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सत्र 2025-26 में अब तक करीब 120 कंपनियों से छात्रों को 1100 से अधिक प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं। प्लेसमेंट प्रक्रिया अभी जारी है। ऐसे में अनुमान है कि यह संख्या और आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि इस बार भी कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने ड्राइव में हिस्सा लिया। वर्तमान सत्र में तीन विद्यार्थियों को अमेजन में 45 लाख रुपये का पैकेज मिला। इसके अलावा इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में 21 लाख के पैकेज पर एक, जॉश टेक्नोलॉजी ग्रुप में 14.23 लाख के वार्षिक पैकेज पर तीन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 12.50 लाख के पैकेज पर 14, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड में 12.36 लाख पर दो, फिनेबल में 12 लाख के पैकेज पर सात, पीएसआईटी में 12 लाख के पैकेज पर दो, टेसल टेक्नोलॉजीज में 11 लाख के पैकेज पर तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ।
विज्ञापन


किस वर्ष कितने छात्रों को प्लेसमेंट

सत्र छात्र संख्या

2025-26 1100*
2024-25 1160

2023-24 842

2022-23 940

2021-22 1022


बोलीं कुलपतियह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा उद्योग जगत के साथ विश्वविद्यालय की मजबूत सहभागिता का परिणाम है। यह उद्योग जगत के साथ विश्वविद्यालय की बढ़ती सहभागिता इंजीनियरिंग के विविध क्षेत्रों में नियोक्ताओं की बढ़ती रुचि का भी प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article