{"_id":"66bbe83882f83430f30bc834","slug":"students-get-angry-after-not-getting-slip-even-after-sending-it-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-653035-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पर्ची भेजने के बाद भी न मिलने पर भड़का छात्रों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पर्ची भेजने के बाद भी न मिलने पर भड़का छात्रों का गुस्सा
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ की ओर से छात्रों को बातचीत के लिए न बुलाने पर मामला बिगड़ गया। छात्रनेताओं की पर्ची भेजने के बाद शिक्षकों-कर्मचारियों से मिलने पर कुलपति के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई।
उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन नामजद सहित सात छात्रों के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी है। कैंट थाने की पुलिस ने सतीश प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सभी के अभिभावकों को बुधवार को थाने पर बुलाया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रतीक तिवारी, सतीश प्रजापति, सत्यम गोस्वामी सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। दरअसल, छात्रनेताओं का जुटान मंगलवार को अपराह्न तीन बजे से ही प्रशासनिक भवन पर होने लगा था। उस समय कुलपति परिसर में निरीक्षण के लिए गई थीं। जब वह आईं तो कुछ छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों से मुलाकात कीं। छात्र नेताओं का आरोप है कि पर्ची भेजने के बाद भी उन्हें नहीं बुलाया गया। इससे नाराज छात्रनेताओं और उनके साथ आए छात्र कुलपति कार्यालय का गेट बंद कर धरने पर बैठ गए। वे कुलपति से मिलने की मांग पर अड़ गए थे। करीब चार बजे शुरू हुआ धरना देर शाम तक चला। इस दौरान कुलपति अपने चैंबर में ही मौजूद रहीं। छात्रनेता प्रतीक तिवारी ने कहा कि नियंता कार्यालय की छत पर विश्वविद्यालय का नाम लिखा है। उसमें कुछ अक्षर टूट गए हैं। परिसर में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। कई संकायों में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं। इन्हें दुरुस्त कराने और सीसीटीवी कैमरे की मांग को लेकर वे विद्यार्थियों के साथ कुलपति को ज्ञापन देने गए थे। प्रदर्शन करने वालों में प्रतीक तिवारी, सत्यम गोस्वामी, सतीश प्रजापति, अभिषेक यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
वर्जन
विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ने तहरीर दी है। इस मामले में एक छात्र से पूछताछ भी की गई है। सभी आरोपी छात्रों के परिजनों को बुधवार को थाने पर बुलाया गया है। पूछताछ और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अंशिका वर्मा, सीओ कैंट