फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students' artistic creativity through the camera lens showcased in the poster.

Gorakhpur News: कैमरे से रचनात्मकता की उड़ान पोस्टर में दिखी छात्रों की कला

Fri, 04 Sep 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Students' artistic creativity through the camera lens showcased in the poster.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में शिक्षक दिवस सह फ्रेशर्स पार्टी-2026 के तीसरे प्री-इवेंट के तहत इंटरैक्टिव फोटोग्राफी प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुआ। एमएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कृष्णा सिंह ने एमएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की मूलभूत तकनीक, फ्रेमिंग, कंपोजिशन और बेहतर तस्वीर लेने के रचनात्मक तरीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं। कार्यक्रम के दौरान आयोजित पोस्टर एवं ड्राइंग प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए। ईशा अस्थाना (एमएससी तृतीय सेमेस्टर) ने पहला, आयुषी वर्मा (एमएससी तृतीय सेमेस्टर) ने दूसरा और कुमारी खुशबू राव (एमएससी प्रथम सेमेस्टर) ने तीसरा स्थान हासिल किया। विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार तिवारी ने विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed