फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students and teachers together will increase greenery in schools

Gorakhpur News: छात्र और शिक्षक मिलकर स्कूलों में बढ़ाएंगे हरियाली

Fri, 12 Sep 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 12 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Students and teachers together will increase greenery in schools
संतकबीरनगर। जिले के परिषदीय स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी उदाहरण पेश करेंगे। बच्चों को प्रकृति के महत्व से जोड़ने और हरियाली का संदेश देने के लिए सभी 1247 स्कूलों में इको क्लब का गठन किया जा रहा है। कई विद्यालयों में यह प्रकिया पूरी भी हो चुकी है। इस क्लब में स्कूल से 10 से 15 छात्रों को शामिल किया जाएगा। इन छात्रों की जिम्मेदारी शिक्षकों की देखरेख में पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना होगी। यहीं नहीं, क्लब के सदस्य स्कूल परिसर में किचन गार्डन भी तैयार कर सकते हैं। इन किचन गार्डन से प्राप्त सब्जियों का उपयोग मिड-डे-मील में किया जाएगा। जिससे छात्रों को ताजगी और पोषण दोनों मिलेंगे। शिक्षकों और छात्रों की संयुक्त पहल से स्कूल परिसर को हरा-भरा बनाने के साथ बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। इससे छात्रों में प्रकृति से जुड़ने की भावना और पौधरोपण के महत्व की समझ विकसित होगी। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि इको क्लब का मुख्य कार्य स्कूलों को हरा-भरा बनाने के साथ-साथ छात्रों को प्रकृति के पास ले जाना है। पौधरोपण से उनमें पर्यावरण के प्रति रूचि पैदा होती है और जीवन में पेड़ों का महत्व समझ में आता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed