फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students allege rigging in admission, protested

छात्रों ने प्रवेश में धांधली का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

Sat, 30 Oct 2021 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Students allege rigging in admission, protested
छात्रों का प्रवेश में धांधली का आरोप, विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गोरखपुर। बीएससी एजी में प्रवेश नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन से लेकर मुख्य द्वार तक प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि प्रवेश प्रक्रिया में धांधली की गई है।

इन छात्रों का आरोप था कि प्रवेश परीक्षा में अधिक नंबर पाने वालों की अनदेखी करके कम नंबर पाने वालों का प्रवेश दिया गया है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर पुलिस से पिटवाने की धमकी दी जा रही है। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कुल सचिव कार्यालय पहुंचे। जब कुल सचिव कार्यालय में नहीं मिले तो मुख्य द्वार पर आकर नारे लगाने लगे। जानकारी मिलने पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अजय सिंह और चीफ प्राक्टर प्रो सतीश चंद्र पांडेय उनके पास पहुंचे। उन्होंने छात्रों को कभी समझा-बुझाकर तो कभी धमका कर हटाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। अंत में छात्रों ने ज्ञापन दिया और चेतावनी दी कि अगर उनका प्रवेश नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में यशपाल सिंह, अंकित कुमार, सत्यम, प्रिंस, राहुल, दिव्या, नीरज, प्रमोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed