{"_id":"65ece02b63e18d1cdc0d7b74","slug":"student-who-assaulted-in-university-campus-suspended-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-492454-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जरा सी बात पर अपने सीनियर का नोच ली थी मुंह, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दी ये सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जरा सी बात पर अपने सीनियर का नोच ली थी मुंह, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दी ये सजा
Sun, 10 Mar 2024 01:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:58 PM IST
सार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में चार मार्च को एमएससी की एक छात्रा को मारने-पीटने की आरोपी बीए की छात्रा को निलंबित कर दिया गया। दोनों छात्राएं एक ही गांव की हैं।
विज्ञापन
DDU gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में चार मार्च को एमएससी की एक छात्रा को मारने-पीटने की आरोपी बीए की छात्रा को निलंबित कर दिया गया। जांच के लिए समिति भी गठित की गई है। जांच पूरी होने तक छात्रा का विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। चार मार्च को दोपहर एक बजे विश्वविद्यालय के ग्राउंड में दो छात्राओं में मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन
बीए की छात्रा ने एक छात्र के सहयोग से एमएससी की छात्रा को बुरी तरह से पीट दिया था। उसका मुंह भी नोच लिया था। कई छात्र-छात्राओं के पहुंचने के बाद वह छात्रा धमकाते हुए गई थी। घायल छात्रा के चेहरे पर चोट के कई निशान मिले थे। उसे विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र पर उसे ले जाया गया था। मारपीट करने वाली और घायल दोनों छात्राएं महराजगंज जिले के एक ही गांव की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
अभियान में दो छात्र पकड़े गए
डीडीयू प्रशासन द्वारा परिसर में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत शनिवार को दो छात्र पकड़े गए। इनमें से एक छात्र गार्डों द्वारा रोकने के बाद भी तेजी से बाइक लेकर अंदर चला गया था। घेराबंदी करके उसे बाइक समेत पकड़ा गया। मनाही के बावजूद बाइक ले जाने पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
वहीं, बीएससी एजी विभाग के पास दो पक्षों में कहासुनी हो रही थी। वहां भी समय रहते नियंता मंडल की टीम पहुंच गई। एक छात्र पकड़ लिया गया जबकि बाकी छात्र भागने में सफल रहे। दोनों छात्रों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
क्रिकेट खेलने के विवाद में छात्र को पीटा
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के ग्राउंड में शनिवार दोपहर क्रिकेट खेलने के दौरान एक सीनियर छात्र ने किसी बात को लेकर बीए प्रथम वर्ष के छात्र को पीट दिया। आस-पास मौजूद छात्रों ने बीच बचाव किया। पिटाई से छात्र आयुष सिंह के नाक से खून बहने लगा। उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डीडीयू प्रशासन इस मामले की जांच करा रहा है।